biodatamaker

कोरोनाकाल में बदल गई है भाषा : लोटपोट कर देगा यह चुटकुला

Webdunia
*जिसने भी इसे लिखा उसे साष्टांग दंडवत प्रणाम...!!
पत्नी ने पतिदेव को आवाज़ लगाई.... "यह क्या ! आप यहां बालकनी में अकेले-अकेले *'क्वारंटाईन'* हुए खड़े हैं और एक मै हूं जो आपको ढूंढने के लिए हर कमरे में *स्क्रीनिंग* करवा रही हूं। पहले ड्राइंग रूम में ढूंढा, लेकिन टेस्ट में आप *'नेगेटिव'* निकले। डायनिंग रूम में भी रिज़ल्ट नेगेटिव ही था, फिर बेडरूम और किचन तक की *'स्क्रीनिंग'* करवाई तब जाकर आप इस बालकनी में *'पॉजिटिव'* निकले हैं।
 
 घर में इतना काम पड़ा है और आप यहां बालकनी की शुद्ध हवा से अपनी *'इम्यूनिटी'* बढ़ाने में लगे है!  कहीं आप फिर से आस-पड़ोस वाली सुंदरियों के सौंदर्य से *संक्रमित* होकर तो यहां नहीं खड़े हैं ? याद है ना कि मै आपको पहले भी उनसे *सोशल डिस्टेंसिंग* मेनटेन करने की चेतावनी जारी कर चुकी हूं और आप है कि उन सौंदर्य युक्त *वायरसों* से मुक्त नहीं हो पा रहे है ? यदि वे सब ब्यूटी क्वीन है तो मै भी किसी *हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन* से कम नहीं हूं।  
 
सच-सच बताओ कि इस *इम्यूनिटी* के बहाने से कहीं महिलाओं की *कम्युनिटी* में आप दिलों का *ट्रांसमिशन* तो नहीं बढ़ा रहे हो ना ? याद रखना कि, यदि मेरा शक, एक *कनफर्म्ड केस* निकला तो, मैं इसी बालकनी में लॉक लगाकर...आपको जिंदगी भर के लिए घर के अंदर *लॉकडाउन* कर दूंगी।
 
अच्छा चलो......अब कुछ काम की बात। बर्तनों को मैंने *'सेनेटाईज'* कर दिया है, किन्तु कपड़ों के ढेर का *सेनेटाईजेशन* अभी बाकी है। जल्द ही आटा गूंथने से लेकर सब्जी काटने तक के कई *'प्रकरण'* भी सामने आने वाले हैं.....इसलिये इससे पहले कि, सारे काम एक साथ पेंडिंग होकर किसी *महामारी* का रूप ले लें, आप एहतियात बरतते हुए.....अपनी इच्छाओं को *मास्क* से ढक कर यह बालकनी छोड़ो और सारे काम निबटाना शुरू कर दो। 
 
घर की सफाई की स्थिति भी कोई बहुत अच्छी नहीं है। धूलकणों के आधार पर सिर्फ ड्राइंग रूम ही *ग्रीन जोन* में दिखाई देता है, बाकी बेडरूम *ऑरेंज जोन* तो डायनिंग रूम *रेड जोन* में बने हुए है। 
 
बाथरूम तो गंदगी का *हॉटस्पॉट* बन चुका है। इसकी दीवार की जिस दरार में से कॉकरोच निकल रहे हैं,  उसे मैंने पूरी तरह से *'सील'* कर दिया है। दवाई  तो डाली किन्तु *कॉकरोचों की मृत्यु-दर*  बढ़ने का नाम ही नहीं ले रही है, आपको ही कुछ करना पड़ेगा।
 
अरे हां ! सुना है.....आप संदिग्ध होकर भी अपनी *'हिस्ट्री'* छुपा रहे है ! मैं सब जानती हूं कि...कल पूरी दोपहर किचन में बैठकर आलू के पराठे आपने ही उड़ाए थे।  इसलिए आज से मैंने  किचन को दोपहर के समय में *'कंटेंनमेंट एरिया'* घोषित कर दिया है और शाम होने से पहले किचन में जाना पूर्णतया *'प्रतिबंधित'* है!
 
रसोई बनाने से पहले घर के सभी सदस्यों की *'मास टेस्टिंग'* करके यह जरूर पूछ लेना कि शाम के खाने में उन्हें कौन-सा टेस्ट चाहिए, ताकि सब के लिए एक जैसी रसोई बन पाए। यदि मेरी बातें कुछ असर कर रही हो तो जल्दी से काम शुरू करो, वरना गुस्से में रूठकर यदि...मैं *'सेल्फ-आइसोलेशन'*  में चली गई तो तुम्हारे मनाने का कोई भी *'वैक्सीन'* काम नहीं करेगा।"
 
इसीलिए तो मैं तुम्हारी डांट, जबसे चुपचाप सुने जा रहा हूं प्रिये ! मै जानता हूं कि यह तुम्हारे गुस्से का *"इनक्यूबेशन पीरियड"* है, बाद में तो हालात और बेकाबू हो जाएंगे, यह कहते हुए......पतिदेव घर के काम निबटाने चले गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विदेशी फैन की टी-शर्ट पर 'इक ओंकार' के साथ लिखा था दिलजीत दोसांझ का नाम, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर कही यह बात

'नायक' की रिलीज को 25 साल पूरे, अनिल कपूर ने शेयर किया खास वीडियो

'जवान' के 3 साल: जब एटली और शाहरुख खान ने तोड़ीं भाषाई सीमाएं और रचा सिनेमाई इतिहास

फिल्मों से परे हैं जूनियर एनटीआर की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक नजर

वरुण धवन मां के साथ देखने पहुंचे 'हनुमान अंश', बोले- ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक दिव्य अनुभव है

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख