Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
एक मजाकिया आदमी था।
वह हर किसी के साथ मजाक करता रहता था।
एक दिन उसकी घरवाली बोली तुम सब के साथ मजाक करते हो मेरे साथ क्यों नहीं करते?
वह बोला : बावली,तू रहने दे अपने ऐसे ही ठीक है।
wife बोली: नहीं जी... मजाक तो अच्छा होता है, हम, lockdown में बोर हो रहे हैं...कुछ तो होना चाहिए।
तो वह बोला ठीक है : तो तुम तैयार रहना किसी बात का बुरा मत मानना।
4-5 दिन बाद... एक शाम दोनों 'नागिन' सीरियल देख रहे थे
उसने wife को बोला : हम दोनों एक खेल खेलते हैं।
मै सपेरा बनता हूँ और तुम नागिन बनो जो विरह की वेदना में तड़प रही है, बदला लेना चाहती है।मैं सपेरा बन कर तुम्हे वश में करूँगा।
wife को उत्सुकता हुई,ये कुछ नया है।
तो वह बोली ठीक है।
husband बोला : मैं नीचे जाकर बीन के लिए कोई बाजा लेकर आता हूँ।
मेरे आने की आवाज सुनो तो अपने कपड़े गीले कर जमीन पर रेंगना और जोर से हिस्स हिस्स की आवाज निकलना।
वह बाजा लाने के बहाने चोबारे से नीचे उतर कर अपनी माँ को बोला :
माँ जरा ऊपर जाकर देख तो तेरी बहू को पता नहीं क्या हो गया
जब उसकी माँ धीरे धीरे सीढियाँ चढ़ कर ऊपर गई।
कमरे से हिस्स हिस्स की आवाजें आने लगी ।
जब वह कमरे में पहुंची तो नजारा देखकर दंग रह गई और बोली:
"बहु , lockdown में पोंछा तो मैंने भी खूब लगाया है पर तेरे तरीके से नहीं।"