कौनसा शब्‍द है हिन्‍दी भाषा में सबसे ज्‍यादा प्रचलित, हिन्‍दी में अपना ज्ञान बढ़ाइए

Webdunia
शनिवार, 10 सितम्बर 2022 (12:53 IST)
हर साल 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मानते हैं। हिंदी भारत के अलावा कई और देशों में भी बोली जाती है। इसके अलावा विश्व में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाओं में हिंदी का स्थान चौथा है। हिंदी दिवस के अवसर पर आज हम आपको हिंदी से जुड़े कई रोचक तथ्य बता रहे हैं जो बेहद दिलचस्‍प हैं और आपका ज्ञान भी बढ़ाएंगे।

हिन्‍दी शब्द का अर्थ क्या है?
हिन्दी शब्द खुद फारसी शब्द ‘हिन्द’ से लिया गया है। हिन्द शब्द का अर्थ ‘सिंधु नदी की जमीन’ से है।
हिन्‍दी का इतिहास कितने वर्ष पुराना है?
हिन्दी का इतिहास लगभग एक हजार वर्ष पुराना है।
सबसे ज्यादा प्रचलन में लाए जाने वाला हिंदी का शब्द क्या है?
‘नमस्ते’ शब्द हिंदी का सबसे ज्यादा प्रयोग किए जाना वाला शब्द है।
कितने प्रतिशत लोगों द्वारा भारत में हिन्‍दी बोली जाती है?
भारत में 40 प्रतिशत से भी ज्यादा लोग हिन्‍दी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
भारत के अलावा किन देशों में हिंदी बोली जाती है?
फिजी, सूरीनाम, मॉरीशस, गुयाना, नेपाल, त्रिनिदाद एवं टोबैगो जैसे देशों में हिन्‍दी बोली जाती है।
हिन्‍दी विश्व में किन देशों में पढ़ाई जाती है?
अमेरिका के 45 और दुनिया के करीब 175 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जाती है।
दुनिया में सबसे ज्यादा हिन्‍दी फिल्म निर्माण कहां होता?
भारत का ‘बॉलीवुड’ दुनिया में सबसे ज्यादा हिन्‍दी फिल्में बनाता है।
हिन्‍दी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने वाला पहला राज्य कौन था?
हिन्‍दी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने वाला पहला राज्य बिहार था। 1881 में बिहार ने उर्दू को हटाकर हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा घोषित किया था।
हिन्‍दी में प्रकाशित पहली पुस्तक कौन सी है?
1805 में प्रकाशित हुई ‘प्रेम सागर’ को हिंदी की पहली प्रकाशित पुस्तक माना जाता है। इसे लल्लू लाल जी ने लिखा था।
14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने का फैसला कब लिया गया?
14 सितंबर 1949 को गांधी जी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था। 
संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को हिन्दी में पहली बार कब संबोधित किया गया था?
संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को हिन्दी में पहली बार 1977 में संबोधित किया गया था। तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हिंदी में भाषण दिया था।
हिन्‍दी भाषा को सीखना आसान क्यों माना जाता है?
हिन्दी भाषा सीखना आसान माना जाता है क्योंकि इसमें शब्दों का उच्चारण ठीक वैसा होता है, जैसा कि हम लिखते हैं।
हिन्‍दी भाषा को लेकर महात्मा गांधी ने क्या कहा था?
हिन्‍दी भाषा के सम्बन्ध में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था –
"हृदय की कोई भाषा नहीं है, हृदय-हृदय से बातचीत करता है और हिन्दी हृदय की भाषा है"
हिन्दी भाषा का विश्व में क्या स्थान है?
दुनिया में भी मंदारिन, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद हिंदी चौथी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है।
14 सितंबर को ही हिन्दी दिवस के रूप में क्यों मनाते हैं?
14 सितम्बर 1949 को हिन्दी को भारतीय संविधान ने हिन्दी भाषा को राजभाषा का दर्ज़ा दिया था। इसलिए इस दिन मनाया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

लाल या हरा, पेट की सेहत के लिए कौन सा सेब है ज्यादा फायदेमंद? जानिए साइंटिफिक सच्चाई

मदर्स डे पर निबंध/भाषण: कुछ इस तरह रखें मां और उसकी ममता पर अपने विचार

विश्व हास्य दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

गर्मियों में AC नहीं, नेचुरल कूलिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये 5 असरदार योगासन

अगला लेख
More