Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी की राहों में बहुत रोड़े हैं...

Advertiesment
Hindi Poems
अंग्रेजी जो बतियाते उनसे,
हाथ हमने जोड़े हैं। 
हिन्दी की राहों में आज भी,
बहुत रोड़े हैं।
 
अंग्रेजी ही बोलने पर,
मिलती है अच्छी पदवी।
हिन्दी जो बोलता है,
रहता हमेशा रद्दी।
 
हिन्दी ही बोलकर हमने,
आशाओं को तोड़े हैं।
हिन्दी की राहों में आज भी,
बहुत रोड़े हैं।
 
पढ़ा-लिखा बहुत हूं,
समझता हूं अंग्रेजी।
मन नहीं है कहता,
न मैंने अंग्रेजी बोली।
 
हिन्दी के रचयिता,
आज भी बहुत थोड़े हैं।
हिन्दी की राहों में आज भी,
बहुत रोड़े हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिन्दी दिवस पर कविता : हिन्दी की सोच...