shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी दिवस पर हाइकू रचना...

Advertiesment
Hindi Haiku
हाइकू-5
 

 
 
1. हिन्दी की बिंदी
सरोकारी साहित्य
मेरी जिंदगी।

2. राष्ट्र की भाषा
नहीं है राजभाषा
हम शर्मिंदा।

3. केंद्र शासन
अंग्रेजी में ही काम
काहे की हिन्दी।

4. हिन्दी साहित्य
मौलिकता से दूर
स्थिति गंभीर।

5. नाक है नीची
हिन्दी के विद्यालय
पढ़ो अंग्रेजी।

6. अधिनियम
अनुच्छेद 348
न्याय आंग्ल में।

7. हिन्दी हटाओ
फल-फूले अंग्रेजी
सिसके हिन्दी।

8. दक्षिणी राज्य
हिन्दी में वार्तालाप
दुगने पैसे।

9. कोचिंग अड्डे
अंग्रेजी विद्यालय
रौंदते हिन्दी।

10. पूरा बाजार
अंग्रेजी के तलवे
हिन्दी बेजार।

11. स्थानीय भाषा
सिकुड़ता साहित्य
जवाब मौन।

12. हिन्दी बात की
घर की न घाट की
बड़ी त्रासदी।

13. भाषाओं की मां
साहित्य का सागर
प्रेम की गागर। 



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हर साल हिन्दी दिवस आता है, लेकिन...