14 सितंबर : हिन्दी दिवस की सरल शुभकामनाएं

WD
देश में पहली बार 14 सितंबर 1953 को हिन्दी दिवस मनाया गया था, आप भी 14 सितंबर को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं -
 
हिन्दी में निहित हमारे संस्कार  
सबको हिन्दी में नमस्कार 
हिन्दी सरल-सहज भाषा है 
सफलता की परिभाषा है 
 
हिन्दी जनसंचार का स्पंदन है  
हिन्दी भारत माँ का वंदन है   
 
भारत माँ के भाल पर सजी सुनहरी बिन्दी हूँ 
मैं भारत की बेटी, आपकी अपनी हिन्दी हूँ 
 
आंगन-आंगन हिन्दी, अक्षर संग मुस्काए 
हर भाषा के साथ में फूलों सी खिल जाए...   
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं। 
 
जन-जन की आशा है हिन्दी 
भारत की भाषा है हिन्दी 
हिन्दी का सम्मान करें 
दु‍निया भर में नाम करें 
 
सरल है, सुबोध है, सुंदर अभिव्यक्ति है 
हिन्दी ही सभ्यता, हिन्दी ही संस्कृति है 
 
हिन्दी देश की भावना है 
स्नेहिल शुभकामना है... 
 
मधुर-मधुरतम भाव है, हमारा स्वभाव है, 
हिन्दी विराट वृक्ष की मीठी सघन छाँव है 
 
हिन्दी है भारत की शान आगे इसे बढ़ाना है
हर दिन, हर पल, हमको हिन्दी दिवस मनाना है 
 
हिन्दी जिसका नारा है
वह भारत हमको प्यारा है 
 
हिन्दी को सम्मान दो, हिन्दी गुणों की खान है 
हर भाषा में महान है, भारत की पहचान है
 
हम सब हिन्दी को अपनाएँ 
देश-विदेश में मान बढ़ाएँ
वैज्ञानिक भाषा है हिन्दी 
यह बात सबको समझाएँ... 
 
हिन्दी है जन-जन की धड़कन,
हिन्दी हमारी शान है,
हिन्द देश के वासी हैं हम,
हिन्दी हमारी पहचान है......
 
कोटि-कोटि कंठों की मधुर स्वरधारा है 
हिन्दी है हमारी, हिन्दुस्तान हमारा है ... 
ALSO READ: हिंदी दिवस 2022: क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस 14 सितंबर को?

ALSO READ: हिंदी दिवस की शुभकामनाएं :पढ़ें हिंदी के लिए 40 सरल नारे

ALSO READ: 14 सितंबर Hindi Diwas : मातृभाषा हिन्दी पर पढ़ें प्रभावी नारे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज क्या है? कब शुरू हुआ और किसे मिलता है? जानिए कौन रहे अब तक के प्रमुख विजेता

स्किन से लेकर डाइबिटीज और बॉडी डिटॉक्स तक, एक कटोरी लीची में छुपे ये 10 न्यूट्रिएंट्स हैं फायदेमंद

ये हैं 'त' अक्षर से आपके बेटे के लिए आकर्षक नाम, अर्थ भी हैं खास

अष्टांग योग: आंतरिक शांति और समग्र स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए महत्व

पर्यावरणीय नैतिकता और आपदा पर आधारित लघु कथा : अंतिम बीज

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय सेना पर निबंध: शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र सेवा की बेजोड़ मिसाल, जानिए भारतीय सेना की वीरता की महागाथा

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

क्या चीन के इस बांध ने बदल दी धरती की रफ्तार? क्या है नासा के वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा

सिर्फ एक सिप भी बढ़ा सकता है अल्जाइमर का खतरा, जानिए ये 3 ड्रिंक्स कैसे बनते हैं ब्रेन के लिए स्लो पॉइजन

अगला लेख