Hanuman Chalisa

मशीन अनुवाद

Webdunia
कंप्यूटर प्रोग्राम की सहायता से एक भाषा के पाठ का अनुवाद दूसरी भाषा में करने को यांत्रिक या मशीनी अनुवाद कहते हैं। किसी अन्य भाषा में लिखे पाठ का इसके द्वारा तुरंत अनुवाद किया जा सकता है जो सूचना तथा ज्ञान के प्रसार में अत्यंत सहायक है।
इस तरह का सबसे पहला प्रयास 1995 में आईआईटी कानपुर द्वारा किया गया था जिसने अनुसारका नामक सिस्टम से एक भारतीय भाषा का दूसरी भारतीय भाषा में अनुवाद किया। 
 
अंग्रेज़ी से हिन्दी के लिए सी–डैक ने 1997 में मंत्र नामक पहला इंजन बनाया। बाद में कई अन्य संस्थाओं तथा व्यक्तियों ने भी अपने–अपने स्तर पर एक स्थापित मशीन अनुवाद प्रणाली बनाने के लिए प्रयास किए।
 
इस दिशा में किए गए प्रयासों में आंग्लभारती, अनुभारती, संपर्क आदि प्रमुख हैं। अंग्रेज़ी सहित अन्य भाषाओं से हिन्दी में मशीन अनुवाद के प्रयास अभी भी जारी हैं तथा अपेक्षित सफलता शेष है। 
 
लोकप्रिय अनुप्रयोग निर्माता गूगल भी इसपर काफ़ी समय से कार्य कर रहा है और इसका मशीन अनुवाद बेहतर समझा जाता है। गूगल अनुवाद के संस्करण 3.0.6 ने हिन्दी और सात अन्य भारतीय भाषाओं के लिए बोलकर अनुवाद करने की सुविधा जोड़ी है।
माइक्रोसॉफ़्ट ने भी इस तरह की सुविधा हिन्दीभाषियों के लिए प्रस्तुत की है।
 
मशीनी अनुवाद के प्रमुख निःशुल्क अनुप्रयोग - 
गूगल अनुवाद, बेबल फिश, विंडोज लाइव ट्रांसलेटर¸ मंत्र
Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

समाचार

बेजुबानों पर काल बनकर टूटी लखनऊ हादसे की आग, इंसानों ने बचाईं बिल्‍लियां, कई डॉग्‍स का नहीं चल रहा पता

मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों के नामों का एलान, 15 जुलाई को ओरछा में बैठक

डिलीवरी बॉय और 'MBA ड्रॉपआउट' से WhatsApp की कमान संभालने तक: CRED के Kunal Shah की ये कहानी आपको रोने और फिर सैल्यूट करने पर मजबूर कर देगी