Publish Date: Mon, 23 Dec 2019 (18:18 IST)
Updated Date: Thu, 26 Dec 2019 (20:30 IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझानों के बाद स्पष्ट हो गया है कि भाजपा राज्य की सत्ता से बाहर हो गई है। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है। सालभर के भीतर यह पांचवां राज्य है, जहां भाजपा के हाथ से सत्ता निकली है।
इससे पहले मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता से बेदखल हुई, इसके बाद महाराष्ट्र में भी गठबंधन सहयोगी शिवसेना की बात नहीं मानने के कारण आई हुई सत्ता हाथ से निकल गई। महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए आश्चर्य नहीं कि केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी एक बार फिर सत्ता में वापसी कर ले। आइए जानते हैं, वेबदुनिया के कार्टूनिस्ट सारंग क्षीरसागर क्या सोचते हैं इस मुद्दे पर...