पुस्तक अंश : मुंबई की लोकल

Webdunia
'अकेला घर हुसैन का', 'कटौती' और 'जिबह बेला' के बाद निलय उपाध्याय का चौथा काव्य संकलन है मुंबई की लोकल। निरंतर बाजारू होते जाते समय के बीच ये कविताएं समय के पहचान की एक दिशासूचक सृजनात्मक घटना हैं।
 
ये कविताएं कवि के नितांत भिन्न काव्य सामर्थ्य और काव्य-संरचना के माध्यम से हमें मुंबई के उस अनुभव लोक में ले जाती हैं, जहां भीड़ बहुत है, जीवन जटिल है और बाजार ने ऐसी जगह लाकर छोड़ दिया है कि आम लोगों को रोटी के लिए जान की बाजी लगानी पड़ती है, युद्ध लड़ना पड़ता है।
 
लेकिन यह भी कमाल है कि कहीं से लोगों का जज्बा कम होता नहीं दिखता और शायद इसीलिए उन्होंने मुंबई की लोकल को एक गतिशील और जीवित चरित्र बना दिया है, जो एक अर्थ में सवारी है तो दूसरे अर्थों में यात्री भी। इन कविताओं से होकर गुजरने के बाद अर्थ के और भी नए-नए आयाम खुलते हैं। मुंबई की लोकल के भीतर के जीवन को भारतीय समाज, संस्कृति, राजनीति तथा अर्थव्यवस्था के परिप्रेक्ष्य में देखना चुनौतीपूर्ण है।
 
मुंबई की यह लोकल तेजी से बदल रहे समाज की न सिर्फ साक्षी बनकर हमारे सामने आती है वरन बदलाव के बीच के समय को समझने में मदद करती है। कविता पढ़ते हुए लगता है कि हम सिर्फ 'मुंबई की लोकल' को ही नहीं, बल्कि मुंबई को देख रहे हैं और दुनिया को भी।
 
लेखक- निलय उपाध्याय। 
लेखक परिचय- हिन्दी के चर्चित युवा कवि एवं समीक्षक, विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में नियमित कविताएं व लेख-समीक्षाएं प्रकाशित। अनेक मानद सम्मानों से सम्मानित।
पुस्तक मूल्य : ​325/-
पृष्ठ संख्या -​ 128। 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन्फ्लेमेशन बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

आपको डायबिटीज नहीं है लेकिन बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल?, जानिए कारण, लक्षण और बचाव

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जानिए उनके जीवन की रोचक बातें

भोलेनाथ के हैं भक्त तो अपने बेटे का नामकरण करें महादेव के इन सुन्दर नामों पर, सदा मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

क्यों फ्लाइट से ऑफिस जाती है ये महिला, रोज 600 किमी सफर तय कर बनीं वर्क और लाइफ बैलेंस की अनोखी मिसाल

सभी देखें

नवीनतम

रामकृष्ण परमहंस जयंती, जानें उनका जीवन, उल्लेखनीय कार्य और प्रेरक विचार

क्या पीरियड्स से पहले आपको भी लगती है ज्यादा भूख, जानिए कारण

क्या एक वक्त ऐसा भी आएगा जब भारत 'गायब' हो जाएगा?

क्या पुरुषों को महिलाओं से अधिक पानी की होती है जरूरत, जानिए क्या है कारण

क्या शादियों में तेज डीजे के साउंड से आ रहे हैं अटैक? जानिए डीजे की आवाज और हार्ट अटैक में क्या है सम्बन्ध

अगला लेख
More