गहलोत ने जताया विश्वास, सत्ताविरोधी लहर से हिमाचल प्रदेश में एकतरफा जीत रही है कांग्रेस

Webdunia
गुरुवार, 10 नवंबर 2022 (16:20 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि गुजरात में भी कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल है जहां मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ भयंकर लहर देखने को मिल रही है।
 
गहलोत हाल ही में इन दोनों राज्यों के चुनावी दौरे पर गए थे। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि माहौल अच्छा है। हिमाचल में कांग्रेस में जीत रही है चुनाव एकतरफा है। गुजरात के बारे में उन्होंने कहा कि और गुजरात में अच्छा माहौल है। वहां भी सरकार के विरोध में बहुत भयंकर लहर है। हमारा अभियान ठीक चल रहा है। 5 (परिवर्तन संकल्प) यात्राएं निकलीं इन यात्राओं में जो जनता की प्रतिक्रिया देखने को मिली उससे संकेत मिलता है।
 
उन्होंने कहा कि वहां लोगों में भावना है कि सरकार ने जो 5 साल तक कोरोना में लोगों को बर्बाद कर दिया, वहां बेरोजगारी बहुत भयंकर है। अभी नकली शराब से 70 लोग मारे गए। वे लोग मोरबी हादसे की कोई जांच नहीं करवा रहे। उन्होंने कहा किराज्य सरकार को हादसे की न्यायिक जांच करवानी चाहिए।
 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बारे में गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने कारवां चला दिया है उसमें लाखों लोग आ रहे हैं। उससे भी भाजपा वाले विचलित हो गए हैं इसलिए आनन-फानन में कई आरोप लगाते रहते हैं। हमें उनकी कोई चिंता नहीं है। हमारा कारवां चल पड़ा है।
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जनता से जुड़े महंगाई, बेरोजगारी व शांति-सद्भाव के मुद्दों को लेकर यह यात्रा शुरू की है और इसका बहुत बड़ा असर हो रहा है। राज्य सरकार ने आगामी बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके लिए हितधारकों से परामर्श का दौर गुरुवार को एक बैठक से होगा। गहलोत के पास वित्त विभाग भी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख
More