Hanuman Chalisa
✕

आखिर क्यों लगा होता है सेब पर स्टीकर? 90 प्रतिशत लोग नहीं जानते सही जवाब

सेब के स्टीकर में छिपा सेहत का राज, जानें क्यों होता इसमें कोड नंबर

WD Feature Desk
बुधवार, 12 जून 2024 (18:58 IST)
Sticker On Apple
Sticker On Apple : आपने कभी गौर किया है कि सेब पर चिपका स्‍टीकर क्‍यों होता है? ज़्यादातर लोग बस उसे हटाकर सेब खा जाते हैं, पर ये स्‍टीकर सिर्फ़ सजावट नहीं, बल्कि सेब की कहानी कहता है!
 
आजकल संतरे पर भी स्‍टीकर चिपकाने का चलन बढ़ रहा है। कई बार हम सोचते हैं कि स्‍टीकर वाले सेब ज़्यादा महंगे होते होंगे, पर सच तो यह है कि स्‍टीकर सेहत से जुड़ा है, कीमत से नहीं। जब भी आप सेब खरीदने जाएं, तो स्‍टीकर पर लिखे कोड को ज़रूर पढ़ें। ये कोड आपको बताता है कि आप क्‍या खा रहे हैं! ALSO READ: तरबूज खाते समय अक्सर लोग मजे मजे में कर देते हैं ये 5 गलतियां
 
स्‍टीकर पर लिखे कोड की भाषा:
1. 4 से शुरू होने वाला 4 अंकों का कोड : जैसे 4026, 4987। इसका मतलब है कि ये सेब कीटनाशक और रसायनों से उगाए गए हैं। इनमें पेस्टिसाइड्स का भरपूर इस्‍तेमाल किया गया है। ये सबसे सस्‍ते होते हैं।
 
2. 8 से शुरू होने वाला 5 अंकों का कोड : जैसे 84131, 86532। इसका मतलब है कि ये सेब जीएम (जेनेटिकली मॉडिफाइड) हैं, यानि इनमें अनुवांशिक बदलाव किया गया है। ये भी ऑर्गेनिक नहीं होते। ALSO READ: भुने या उबले चने, सेहत के लिए क्या है ज्यादा पौष्टिक? आइए जानते हैं
 
3. 9 से शुरू होने वाला 5 अंकों का कोड : जैसे 93435। इसका मतलब है कि ये सेब जैविक रूप से उगाए गए हैं। इनमें कोई कीटनाशक का इस्‍तेमाल नहीं हुआ। ये सबसे सुरक्षित और महंगे होते हैं।
भारत में नकली स्‍टीकर का खेल:
भारत में अक्‍सर सेब और संतरे पर स्‍टीकर तो लगा होता है, पर उस पर कोड की जगह 'एक्‍सपोर्ट क्‍वालिटी', 'बेस्‍ट क्‍वालिटी' या 'प्रीमियम क्‍वालिटी' जैसे शब्द लिखे होते हैं। ये नकली स्‍टीकर होते हैं जो खरीदारों को बरगलाने के लिए लगाए जाते हैं।
 
सावधानी:
याद रखें: सेब पर चिपका स्‍टीकर सिर्फ़ सजावट नहीं, बल्कि सेहत की कहानी कहता है।
ALSO READ: सिर्फ 3 महीने ही मिलती है भारत की ये सबसे महंगी टॉफी, कीमत जानके होश उड़ जाएंगे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

अगला लेख