Daily Horoscope
✕

मानसून में लीजिए पकवानों का मज़ा पर साथ में इन बातों का रखें ध्यान, नहीं पड़ेंगे बीमार

बारिश में फॉलो करें ये डाइट रूल्स, मौसम का आनंद लेने के साथ रखें ये सावधानियां

WD Feature Desk
Foods To Avoid in Summer

बरसात के मौसम में लोग जलेबी, पकौड़े और गर्म नाश्ता खाना पसंद करते हैं। वहीं, बरसात में भीगने के बाद ताजे भूने हुए भुट्टे, समोसे और गर्मा-गर्म चाय-कॉफी पीना लोगों को खूब भाता है। लेकिन, बरसात के मौसम में बाजार में बिकने वाली चीजों के सेवन से जहां लोगों को फूड पॉयजनिंग का डर होता है वहीं, घर के अंदर बननेवाला खाना या पार्टियों और शादियों की दावत खाते समय भी लोगों को कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। आज इस आलेख में हम आपको कुछ ऐसे ही डाइट रूल्स के बारे में बता रहे हैं जो मॉनसून में ध्यान में रखने चाहिए।ALSO READ: मानसूनी बुखार और डेंगू में कैसे करें अंतर, जानिए क्या है इनके लक्षणों में फर्क

बरसात के मौसम में डाइट कैसी होनी चाहिए?
बरसात के मौसम में पानी और भोजन से कई तरह के संक्रमण और बीमारियों का ख़तरा बढ़ सकता है। बारिश के दिनों में शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति या इम्यून पॉवर कमजोर हो जाती है। ऐसे में विटामिन सी वाले फूड्स जैसे आंवला, सूखे अनारदाने, फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इम्यूनिटी मजबूत बनने से आपको बरसात के मौसम में होनेवाली सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।

हाइड्रेटेड रहें
बरसात में लोगों को प्यास कम लगती है। ऐसे में हम कम मात्रा में पानी पीते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। जिससे डिहाइड्रेशन और उससे जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इसीलिए मॉनसून में शरीर में पानी की कमी न होने दें। सूप, नारियल का पानी और दाल का पानी  पीने से भी आपको लिक्विड इंटेक बढ़ाने में मदद हो सकती है।

तला-भुना से करें परहेज़
बारिश में पकौड़े, पूरियां और तली हुई चीज़ें खाने का मन होता है। लेकिन, इस मौसम में मसालेदार और तला-भुना खाना खाने से आपको बचना चाहिए। इन सबके सेवन से पेट ख़राब होने का खतरा होता है। इसके अलावा भूने हुए मखाने, ड्राई फ्रूट्स और पॉपकॉर्न (Popcorn) जैसी चीजों का सेवन भी कर सकते हैं।

बारिश में खाएं घर का बना खाना
मॉनसून में जितना हो सके घर का बना खाना खाएं। दाल, सब्जी, रोटी और चावल जैसी चीजों का सेवन करें। हल्का हो रात का खाना या डिनर हमेशा और सुपाच्य रखें।

इन चीजों से करें परहेज

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

अगला लेख