Hanuman Chalisa

सर्दी में शरीर को गर्माहट देंगी ये 7 चीजें...

Webdunia
सर्दी के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए शरीर में गर्माहट बनाए रखना बेहद जरूरी है। इन 5 चीजों का सेवन आपके शरीर को गर्माहट देगा और सर्दी जुकाम के साथ-साथ ठंड की अन्य बीमारियों से बचाएगा। जानें कौन सी हैं यह 5 चीजें... 


 
1 गुड़ - सर्दी में जुकाम और खांसी होने पर गुड़ का काढ़ा पिलाया जाता है, क्योंकि य‍ह शरीर को गर्माहट देता है। रोजाना गुड़ का सेवन करते रहने पर आपको सर्दी के दुष्परिणाम नहीं झेलने पड़ेंगे।
 
2 अंडा - अंडा खाने वालों के लिए यह ठंड से निपटने का बेहरीन विकल्प है। यह आपके शरीर को ठंड से बचाएगा, गर्माहट और पोषण भी देगा। आप इसे किसी भी रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। 
 
3 हल्दी - सर्दी से बचने के लिए यह भी औषधी के रूप में प्रयोग की जाती है। आप हल्दी का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा कीजिए और शरीर में गर्माहट बनाए रखिए। यह एंटीबायोटिक का काम भी करेगी।
 
 

 


4 लहसुन - लहसुन एक बेहतरीन एंटीबायोटिक होने के साथ-साथ सर्दी-जुकाम में प्रयुक्त होने वाली औषधी भी है। ठंड के दिनों में लहसुन की चटनी, सब्जी बनाई जा सकती है। इसके अलावा आप इसे रोटी के साथ कच्चा या फ्राय करके भी खा सकते हैं।
 
5 मेथी - मेथी दाने से बनाए जाने वाले लड्डुओं का सेवन खास तौर पर ठंड में किया जाता है। यह शरीर में गर्माहट बनाए रखने में मददगार है। मेथी की हरी सब्जी का भी ज्यादा से ज्यादा सेवन करना इन दिनों में फायदेमंद होगा।
 
6 सूखे मेवे - सूखे मेवों का सेवन करना भीठंड से बचाव के लिए बेहद मददगार साबित होगा। अगर इन्हें गुड़ और घी के साथ मिक्स करके लड्डू बनाकर सेवन करेंगे तो यह और भी सेहतमंद हो जाएंगे।
 
7 शहद - शहद का सेवन करना यूं तो लाभदायक होता ही है, ठंड के दिनों में यह विशेष रूप से लाभदायक होगा। गर्म पानी के साथ इसका सेवन वजन कम करने में भी मददगार है और फुर्ती लाने में भी।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

अगला लेख