ramcharitmanas
✕

डाइटिंग करने वाले हो जाएं सावधान, इन चीजों से बढ़ जाएगा मोटापा

Webdunia
फिट रहने, मोटापे और वजन को कंट्रोल में रखने के लिए अक्सर लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं। आमतौर पर देखा गया है कि लड़कियां व महिलाएं ही डाइटिंग ज्यादा करती हैं क्योंकि वे अपनी बॉडी को लेकर ज्यादा कॉन्शियस होती हैं। लेकिन कई बार सही जानकारी न होने की वजह से वे ऐसी चीजें खा लेती हैं, जो मोटापे और वजन को कंट्रोल करने के बजाय बढ़ा देता हैं। हम आपको बता रहे हैं एसी ही चीजों के बारे में जिन्हें डाइटिंग के दौरान खाने से बचना चाहिए -
 
 
1. बटर
 
अगर सुबह के नाश्ते में आप ब्रेड के साथ बटर खाती हैं। तो, डाइट के दौरान इसे तुरंत लेना बंद कर दें, क्योंकि इसमें हाई कोलेस्ट्रॉल युक्त कई ऐसे पद्दार्थ होते हैं जो वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। बटर में 80% फैट होता है।
 
2. चिप्स
 
हल्की फुल्की भूख लगने पर अगर आप फ्राय की हुई चीजें, फ्राय किए हुए स्नैक्स या चिप्स खाना पसंद करती हैं, तो डाइट के दौरान इसे भी न लें। 
क्योंकि इनकी गिनती भी हाई कैलोरी फूड में होती है। 
 
3. आइसक्रीम
 
आइसक्रीम में भरपूर मात्रा में शुगर और फैट मौजूद होता है। इसे खाने से मूड तो फ्रेश होगा लेकिन वैट लॉस नहीं हो पाएगा।
 
4. जंक फुड 
 
जंक फूड जैसे चाउमीन, मैगी, पिज्जा, सोया चाप आदि में हाई स्तर पर फैटी एसिड्स, कोलेस्ट्रॉल, और कैलोरी का मात्रा होती है, जो वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती हैं।
 
5. ड्राई फ्रूट्स  
 
ड्राई फ्रूट्स में कई पौष्टिक तत्व तो होते है लेकिन इनमें फैट और कैलोरी भी काफी मात्रा में होती है, जैसे 100 ग्राम बादाम में 163 कैलोरी, वहीं काजू में 155 और पिस्ते में 185 कैलोरी की मात्रा होती है। अगर आप इन्हें रोजाना जी भरकर खाती हैं तो वजन आसानी से कम होना मुश्किल ही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

अगला लेख