Hanuman Chalisa

टीबी के इलाज में कारगर हो सकती है अस्थमा की दवा

Webdunia
-दिनेश सी. शर्मा
 
नई दिल्ली। टीबी की बीमारी में दवाओं के प्रति बढ़ती प्रतिरोधक क्षमता को देखते हुए शोधकर्ता इसके उपचार के लिए नई दवाओं की खोज में लगातार जुटे हुए हैं।

 
बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने अब पता लगाया है कि अस्थमा की एक प्रचलित दवा टीबी के इलाज में भी कारगर हो सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह दवा टीबी में दवाओं की विकसित होती प्रतिरोधक क्षमता की चुनौती से लड़ने में मददगार हो सकती है।

 
व्यापक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया है कि प्रॅनल्यूकास्त नामक यह दवा टीबी के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया माइकोबैक्टीरियम ट्यूबर्क्युलोसिस (एमटीबी) में एक विशिष्ट चयापचय मार्ग को नष्ट कर देती है, जो इस बैक्टीरिया के जीवित रहने के लिए जरूरी है। इस दवा की खास बात है कि यह मानव कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए बिना काम करती है। इससे पहले जानकारी नहीं थी कि इस बैक्टीरिया के चयापचय मार्ग को दवा के जरिए लक्ष्य बनाकर टीबी का उपचार किया जा सकता है।

 
आमतौर पर टीबी के उपचार के लिए उपयोग होने वाली दवाएं मानव कोशिकाओं में इस बीमारी के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ने से रोकती हैं, पर इसका विपरीत असर कोशिकाओं पर भी पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए वैज्ञानिकों ने टीबी की बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया के अस्तित्व के लिए जरूरी उसके चयापचय तंत्र को निशाना बनाया है।
 
वैज्ञानिकों ने पाया है कि यह बैक्टीरिया अपने अस्तित्व के लिए आर्गिनिन बायोसिन्थेसिस नामक एक खास तंत्र का उपयोग करता है। इस तंत्र में अवरोध पैदा किया जाए तो यह बैक्टीरिया मर जाता है। प्रॅनल्यूकास्त दवा को इस भूमिका के लिए कारगर पाया गया है। 
 
प्रो. अवधेश सुरोलिया के निर्देशन में शोधरत पीएचडी छात्रा अर्चिता मिश्रा ने 'इंडिया साइंस वायर' को बताया कि हमारे दृष्टिकोण में टीबी को दो तरीके से लक्षित करना शामिल है। हमने पाया है कि प्रॅनल्यूकास्त एमटीबी के खिलाफ एक शक्तिशाली अवरोधक के रूप में कार्य करती है।
 
अध्ययन में यह भी दर्शाया गया है कि यह दवा अपने लक्ष्य को कुछ इस तरह निशाना बनाती है कि मानव शरीर के भीतर टीबी के बैक्टीरिया के जीवित रहने की आशंका खत्म हो जाती है। प्रॅनल्यूकास्त एफडीए से मान्यता प्राप्त दवा है जिसका उपयोग दमारोधी के रूप में दुनियाभर में होता है। अब स्पष्ट हो गया है कि टीबी के उपचार में भी इस दवा का उपयोग किया जा सकता है।

 
प्रो. सुरोलिया के अनुसार प्रॅनल्यूकास्त का उपयोग टीबी के उपचार के लिए अभी इस्तेमाल हो रहीं दवाओं के साथ किया जा सकता है जिससे टीबी थैरेपी को अधिक कारगर बनाया जा सकता है। अध्ययनकर्ताओं का कहना यह भी है कि प्रॅनल्यूकास्त का उपयोग पहले से हो रहा है। इसलिए इसके उपयोग से पहले नए सिरे से कई वर्षों तक किए जाने वाले परीक्षणों की जरूरत नहीं है और यह मानवीय उपयोग के लिए सुरक्षित है।

 
इस अध्ययन के नतीजे 'एम्बो मॉलिक्यूलर मेडिसिन' नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित किए गए हैं। यह अध्ययन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद, जैव प्रौद्योगिकी विभाग और इंडियन मेडिकल काउंसिल द्वारा दिए गए अनुदान पर आधारित है। अध्ययनकर्ताओं की टीम में अर्चिता मिश्रा के अलावा आशालता एस. ममीदी, राजू एस. राजमणि, अनन्या रे, रंजना रॉय और अवधेश सुरोलिया शामिल थे। (इंडिया साइंस वायर) 
 
(भाषांतरण : उमाशंकर मिश्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

अगला लेख