Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पैसा कमाने के लिए जबरन ठूंस-ठूंस कर खाती है खाना, मोटापे से ऐसा है प्यार

Advertiesment
हमें फॉलो करें women
webdunia

खुशबू जैसानी

, मंगलवार, 8 जनवरी 2019 (16:35 IST)
यहां पतले होने के लिए जिम जा-जाकर लोगों की हालत ख़राब हो जाती है और ये मैडम अनोखी हैं जो ज़बरदस्ती ठूंस-ठूंसकर अपना वजन बढ़ा रहीं हैं। तेल के डिब्‍बों में या फिर नल में कीप लगते हुए तो देखा है। लेकिन ये साहिबा अपने मुंह में कीप लगाकर हैवी शेक्स पीतीं हैं। लोग वज़न नापने से पहले ड़रते हैं कि कहीं बढ़ तो नहीं गया, लेकिन दूसरी तरफ ये अनोखी सी लड़की वज़न बढ़ता हुआ देख खुश होती हैं।




 
वे अपना वज़न रोज़ चेक करके ये प्लान करती हैं कि आज कितना ठूंसना है। ठूंसना कोई बुरा शब्द नहीं है, ज़बरदस्ती खाने को तो ठूंसना ही बोलेंगे ना। रोज़ रात को मैडम जी चेक करती हैं कि आज कितना वजन बढ़ाया और फिर ज़बरदस्ती ठूंसने पर अपने ऊपर गर्व भी महसूस करती हैं।
women



 
tamy jung नाम की ये विशाल खूबसूरत महिला अपने फैंस को ऑनलाइन वीडियो बेचकर खूब पैसा कमा रही हैं। अपने आपको वे सेक्सी भी बताती हैं, खेर लगती भी हैं। अपने बड़े से पेट के साथ ये किस तरह से मस्ती करती हैं, देखना वाकई में गज़ब है।
women
 
इनके फैंस का कहना है कि ऐसे वीडियोस उन्होंने आज तक कहीं नहीं देखे। tamy एक दिन में करीब 5000 कैलोरीज लेती हैं जिसमें फ्राई किया हुआ मुर्गा, बोले तो चिकन बाबा। वे बड़े-बड़े चीज़ के टुकड़े, 12 डोनट्स, चॉकलेट वाला दूध, बिस्कुट, चॉकलेट बार और भी बहुत कुछ, क्योंकि लिस्ट इतनी लम्बी और शानदार है कि कंट्रोल नहीं हो रहा।
women


  
tamy पहले इतनी पतली थीं कि कोई विश्‍वास नहीं कर पाए, पतली, कोमल सी लड़की। लेकिन उन्‍होंने एक दिन सोचा बेहद मोटे होने के लिए, क्योंकि वे फेमस होना चाहती थीं। बस, इसी तरह वे बन गईं कुछ हट के मॉडल।  
आपको ये भी बता दें ट्विटर पर tamy के वीडियो पोस्ट पर लोगों ने काफी गुस्सा दिखाया है। खेर, छोड़ो हमें क्या, वैसे भी इस मोबइल युग में लोग कुछ भी, मतलब कुछ भी कर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मख़मली बालों के लिए जानिए, घर पर ही 5 तरह के हेयर मास्क बनाने की विधि