30 मिनट के Meditation से बदल जाएगा आपका Mind निखर जाएगी personality

Webdunia
विश्व में ध्यान करने का प्रचलन बढ़ा है। ध्यान करने से आपकी मेमोरी बढ़ती है, दिमाग शांत रहता है और कई तरह के मानसिक रोगों का भी इलाज होता है। ध्यान पर विश्‍वभर में कई तरह के शोध हुए हैं। कुछ वर्ष पूर्व हुए शोध ने नए तथ्‍य सामने रखे हैं।
 
प्रत्येक शोध में ध्यान के मानसिक और शारीरिक महत्व और उपयोगिता को उजागर किया जाता रहा है, लेकिन हाल ही में पूर्व पेनीसिल्‍वेनिया विश्विविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा कराई गए एक शोध में ध्यान व योग से व्यक्तित्व के विकास की बात मानी गई है।
 
इस शोध में शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि किस तरह से ध्यान द्वारा मस्तिष्क को तीन चरणों में एकाग्रचित किया जा सकता है। साथ ही सक्रिय रहते हुए मस्तिष्‍क को प्रत्येक बिंदु पर क्रियाशील बनाया जा सकता है। इस शोध के दौरान प्रतिभागियों को एक महीने तक 30 मिनट की ध्यान की अवस्था में रखा गया। एक महीने के पश्चात उनके मस्तिष्क की क्रियाओं को मापा गया और उनकी मानसिक गतिविधियों का निरीक्षण किया गया।
 
इस शोध के निष्कर्ष स्वरूप इन प्रतिभागियों के मस्तिष्क और व्यवहार में काफी सकारात्मक परिवर्तन सामने आए। इस शोध का विस्तृत निष्कर्ष ‘कॉग्नीटिव, इफेक्ट्स एंड बिहेवियरल न्यूरोसाइंस’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

होली विशेष भांग की ठंडाई कैसे बनाएं, अभी नोट कर लें यह रेसिपी

महिलाओं के लिए टॉनिक से कम नहीं है हनुमान फल, जानिए इसके सेवन के लाभ

चुकंदर वाली छाछ पीने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, जानिए कैसे बनती है ये स्वादिष्ट छाछ

मुलेठी चबाने से शरीर को मिलते हैं ये 3 गजब के फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

वास्‍तु के संग, रंगों की भूमिका हमारे जीवन में

सभी देखें

नवीनतम

विचार बीज है और प्रचार बीजों का अप्राकृतिक विस्तार!

यूक्रेन बन रहा है यूरोप के लिए एक निर्णायक परीक्षा का समय

क्या है होली और भगोरिया उत्सव से ताड़ी का कनेक्शन? क्या सच में ताड़ी पीने से होता है नशा?

पुण्यतिथि विशेष: सावित्रीबाई फुले कौन थीं, जानें उनका योगदान

Womens Day: पुरुषों की आत्‍महत्‍याओं के बीच महिलाएं हर वक्‍त अपनी आजादी की बात नहीं कर सकतीं

अगला लेख
More