sundarkand

कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर सकते हैं चाय की पत्तियों से प्राप्त क्वांटम डॉट्स

Webdunia
चाय की पत्तियों से प्राप्त नैनोपार्टिकल्स फेफड़ों की कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोक सकते है और उनमें से 80 प्रतिशत तक को नष्ट कर सकते है। भारतीय और ब्रिटिश वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक अध्ययन में यह पाया है। 
 
'एप्लाइड नैनो मैटेरियल्स जर्नल' में प्रकाशित यह अध्ययन नैनोपार्टिकल के क्वांटम डॉट्स नामक प्रकार को पैदा करने की एक नई विधि को रेखांकित करता है। ब्रिटेन में स्वानसी विश्वविद्यालय के सुधागर पिचईमुथु ने कहा कि हमारे शोध ने पिछले सबूत की पुष्टि की है कि चाय की पत्तियों से प्राप्त नैनोपार्टिकल रसायनों का उपयोग करके क्वांटम डॉट्स बनाने के लिए एक गैर विषैला विकल्प हो सकता है। 
 
पिचईमुथु ने कहा कि हालांकि आश्चर्य की बात यह थी कि डॉट ने सक्रिय रूप से फेफड़ों की कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोक दिया था। हम इसकी अपेक्षा नहीं कर रहे थे। क्वांटम डॉटस को रासायनिक रूप से बनाया जा सकता है लेकिन यह जटिल और महंगा है, साथ ही इसके दुष्प्रभाव भी होते हैं।
 
टीम में तमिलनाडु स्थित केएस रंगासामी प्रौद्योगिकी कॉलेज और भारतीय विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता भी शामिल थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख