Hanuman Chalisa

दिन में काम के दौरान नींद आए, तो कितनी देर लें झपकी?

Webdunia
यूं तो हर व्यक्ति का खाने पीने से लेकर सोने और आराम करने का समय अलग होता है। बावजूद इसके अधिकतर लोग लंच के बाद ऑफिस में  नींद आने की शिकायत करते हैं। लोगों को लगता है कि नींद की वजह से उनका काम प्रभावित होता है। अगर आप भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं जो इस बात की शिकायत दोस्तों से करते हैं तो नासा के पास आपकी परेशानी का हल मौजूद है।  
 
पूरे दिन में एक समय ऐसा होता है जब हर व्यक्ति बेहद थका हुआ महसूस करता है। ऐसे में खुद को एक बार फिर फ्रेश फील करने के लिए या तो वो झपकी लेता है या फिर चाय या कॉफी का सहारा। आप खुद को 24 घंटे ऊर्जावान नहीं रख सकते हैं और जब आप कुछ कर ही नहीं सकते हैं तो क्यों न एक झपकी ही ले ली जाएं। लेकिन नींद भगाकर आपको तरोताजा करने वाली ये झपकी कितनी देर की होनी चाहिए, 10 मिनट, 20 मिनट या फिर एक घंटा...? नासा ने आपके इस सवाल का जवाब ढूंढ निकाला है। 
 
लगातार 7 से 8 घंटे काम करने के बाद कुछ देर के लिए ली गई एक पॉवर नैप आपको दोबारा घंटों के लिए रिचार्ज कर देती है और आप बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं। इंसान पूरे दिन में दो बार ऐसा महसूस करता है कि उसे नींद आ रही है। यह मानव शरीर का एक स्वाभाव है, आप चाहे भी तो इसे रोक नहीं सकते हैं। ऐसे में नासा के वैज्ञानिकों ने एक शोध में बताया है कि दिन में ली गई एक झपकी वास्तव में पूरी रात की नींद के बराबर आपको एनर्जी देती है। 
 
अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार 26 मिनट तक कॉकपिट में सोने वाला पायलट बाकी पायलटों की तुलना में  54 प्रतिशत सतर्क और नौकरी के प्रदर्शन में 34 प्रतिशत ज्यादा बेहतर देखा गया। हालांकि 26 मिनट थोड़ा लंबा समय हो सकता है। 
 
नासा में नींद के विशेषज्ञों ने नैप के प्रभावों पर शोध करते हुए पाया कि नैप लेने से व्यक्ति के मूड, सतर्कता और प्रदर्शन में काफी सुधार होता है। ब्रॉक विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान और तंत्रिका विज्ञान के प्रोफेसर रहे किम्बर्ली कोटे के अनुसार लंबे समय तक झपकी आपको गहरी नींद में डाल सकती है इसलिए नासा ने  सुझाव दिया कि 10 से 20 मिनट के बीच पावर नैप लें।
 
नासा के इस सुझाव में बताया गया कि दस मिनट की झपकी आपको पूरी रात की नींद जैसा फ्रेश महसूस करवा सकती है। आप 10 से 20 मिनट के बीच लिए गए पावर नैप से बिना सोए रात भर की नींद जैसा फायदा उठा  सकते हैं। खास बात यह है कि 10 मिनट की झपकी लेने से मांसपेशियों के बनने से लेकर याद्दाश्त तक मजबूत होने में सहायता मिलती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

अगला लेख