Biodata Maker

क्‍या आपको पता है क्‍यूट एग्रेशन क्‍या होता है?

Webdunia
गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (17:43 IST)
जब आप किसी बच्‍चे, डॉग पपी या किसी बहुत सुंदर चीज को देखते हैं तो प्‍यार से भर उठते हैं। इसके साथ आपका मन करता है कि आप उसे छुएं, या जोर से अपनी बांहों में भींच लें। या हो सकता है आप उसे प्‍यार से हल्‍का से काट लें या चिकोटी काट लें।

अगर आप के साथ ऐसा कभी हुआ है या अक्‍सर होता है तो यह क्‍यूट एग्रेशन है। आइए विस्‍तार से जानते हैं क्‍या होता है क्‍यूट एग्रेशन और क्‍या कहती है रिसर्च इस बारे में।

क्या होता है क्यूट अग्रेशन
किसी छोटे बच्चे, जानवर के बच्चे या ऐसी कोई भी चीज़ देखकर आपको काटने का दिल करने जैसा महसूस करने को क्यूट अग्रेशन कहा जाता है। अगर आपने कभी अपने पार्टनर या फिर दोस्त को ऐसे ही हल्के से काटा है तो आप भी इसे आपका क्यूट अग्रेशन कहा जाएगा।

क्यूट अग्रेशन के बारे में कहा जाता है कि यह हमें अपने पूर्वजों से मिलता है। येल यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च के मुताबिक, काटना या दबोचने की इच्छा जो हम महसूस करते हैं, वह वास्तव में एक न्यूरोकेमिकल प्रतिक्रिया है। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह सिर्फ हमारे दिमाग़ की प्रतिक्रिया है, जो हमें ज़्यादा परेशान और विचलित होने से रोकता है। क्यूट अग्रेशन सकारात्मक भावनाओं को विनियमित करने में मदद करता है जो एक प्यारे पपी या बच्चे को देखने के बाद हम अनुभव करते हैं। येल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता इसे मंद अभिव्यक्ति को नियंत्रित में लाने के लिए एक उपकरण माना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

सभी देखें

नवीनतम

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

चुनौतियों का जवाब देने वाला बजट

Rose Day 2026: इस दिन क्या करें और किन गलतियों से बचें

Promise Day 2026: वादे कैसे करें और किन बातों से बचना जरूरी है

अगला लेख