shiv chalisa

बच्चे के मूड में अचानक बदलाव हो सकता है बाइपोलर डिसऑर्डर का लक्षण

क्या होता है बाइपोलर डिसऑर्डर आइय जानते हैं

WD Feature Desk
Bipolar disorder:

क्या आपके  बच्चे का मूड अचानक से बदल जाता है?  बच्चा एक पल खुश और दूसरे ही पल दुखी हो जाता है? या कभी खुद को कमरे में बंद करके अजीब व्यवहार अपनाने लगता है। इन लक्षणों को माता-पिता को गंभीरता से लेना चाहिए। ये एक तरह की मानसिक बीमारी हो सकती है जिसके परिणाम काफी खराब भी निकल सकते हैं। इसे बाइपोलर डिसऑर्डर पुकारा जाता है। बाइपोलर डिसऑर्डर एक तरह की मानसिक बीमारी है। इसमें बच्चे के मूड में अचानक बदलाव देखने को मिलता है।

बाइपोलर डिसऑर्डर में पीड़ित इंसान अचानक बहुत हंसने लगता है या फिर उदास हो जाता है। इसमें गुस्सा भी आता है। ये परेशानी प्रभावित इंसान को मानसिक रोगी साबित कर सकती है। आज इस आलेख में हम आपको बताएंगे कि बाइपोलर डिसऑर्डर क्या होता है। इसके लक्षण क्या और बचाव के लिए किन तरीकों को आजमाया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में…ALSO READ: क्या आपका बच्चा भी देख रहा है Reels तो हो जाएं तुरंत सावधान, जानिए क्या कहते हैं चाइल्ड साइकियाट्रिस्ट

क्या है बाइपोलर डिसऑर्डर
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बढ़ती उम्र के साथ इस बीमारी के होने का खतरा बढ़ जाता है पर इसकी चपेट में बच्चे भी आ सकते हैं। बाइपोलर डिसऑर्डर होने पर व्यक्ति अचानक तेज-तेज या देर तक हंसने लगता है। उसे अचानक बहुत गुस्सा आने लगता है और स्लीपिंग डिसऑर्डर जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं। एक्सपर्ट के अनुसार इसके दो एपिसोड हैं जिसमें पहला मेनिया है और दूसरे को हाइपोमेनिया पुकारा जाता है।

 
बाइपोलर डिसऑर्डर का कारण
बाइपोलर डिसऑर्डर क्यों होता है या इसके क्या कारण हैं इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है। वैसे एक्सपर्ट्स का कहना है कि जेनेटिक, फिजिकली चेंजस और केमिकल डिसबैलेंस के कारण ऐसा हो सकता है। अगर आपके अपने बच्चे में ऐसे लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं।

बाइपोलर के लक्षण
डाक्टर्स के अनुसार बच्चे या बड़ों में इस बीमारी के कुछ लक्षण शुरू में ही नजर आने लगते हैं। इसका सबसे बड़ा लक्षण अचानक मूड में बदलाव है। वहीं बच्चा अगर अचानक बिना बात के देर तक हंसने लगे, हमेशा उदास रहे तो ये बाइपोलर डिसऑर्डर के होने का संकेत है। इसके अलावा पीड़ित इंसान को स्लीपिंग डिसऑर्डर यानी नींद कम आने की शिकायत तक होने लगती है। वैसे इस बीमारी के कारण हद से ज्यादा गुस्सा भी आने लगता है।

 
क्या हैं बचाव के तरीके
  • अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

सर्दियों में इन 5 बीमारियों में बहुत फायदेमंद है संतरे का जूस, जानिए क्या है सेवन का सही तरीका

Maha Shivratri Recipes: महाशिवरात्रि व्रत विशेष 5 फलाहार रेसिपीज

अगला लेख