Hanuman Chalisa

Health Care : सिर्फ 10 मिनट कीजिए योगा और रहें दिनभर एक्टिव

Webdunia
लॉकडाउन के दौरान अधिकतर लोग वर्क फ्रॉम होम हैं। ऐसे में ऑफिस वर्क और घर के सारे काम को संतुलित करना बेशक मुश्किल है जिसके लिए खुद को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से मजबूत रखना जरूरी है। आप खुद को एक्टिव रखने के लिए योगा को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं जिसके अभ्यास से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। शारीरिक मजबूती और मानसिक संतुलन इन पोज के माध्यम से आपको मिलेगी।
 
तो आइए जानते हैं कुछ आसान योगापोज जिसके अभ्यास से आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रख सकती हैं। खास बात यह है कि इन्हें करने में आपको लगेंगे सिर्फ 10 मिनट। तो आइए जानते हैं कुछ खास योगाटिप्स।
 
आपको योगा के इन पोज को करने के लिए किसी विशेष स्थान की आवश्यकता नहीं है। आप चटाई पर या आपके लिविंग रूम में भी इन्हें आराम से कर सकते हैं।
 
सामान्य श्वास लेते हुए पंजों को ऊपर की ओर करें और बारी-बारी से पंजों को अंदर की ओर मोड़ें व बाहर की ओर फैलाएं।
 
सामान्य श्वास लेते हुए पंजों को शरीर की तरफ लचीला व ढीला करें और फिर उनको बाहर की ओर फैलाएं। यह क्रिया आहिस्ता और सचेत रहते करें। जहां तक संभव हो, पैरों को दोनों दिशाओं में घुमाएं।
 
सामान्य श्वास लेते हुए दोनों पैरों के साथ 5 बार दाईं ओर से बाईं ओर तथा 5 बार बाईं ओर से दाईं ओर घुमाने की क्रिया करें।
 
चाइल्ड पोज
 
इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर को लचीला बनाने में मदद मिलती है। इसमें मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता है अर्थात बालासन शरीर की खोई हुई ऊर्जा को वापस लौटाने वाला और शांति देने वाला आसन है, जो शरीर को आराम और ताजगी देता है।
 
भ्रमणासन
 
इस आसन को करने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। इससे रीढ़ तथा आंतरिक स्नायु लचीले तथा मजबूत होते हैं। इससे झुके हुए कंधे, झुकी पीठ तथा बैठक में सुधार होता है।
 
मार्जरी आसन (Cat pose)
 
इसके नियमित अभ्यास से आप फ्रेश तो महसूस करेंगे ही, साथ ही मांसपेशियों में खिंचाव से शरीर लचीला भी बनेगा।
 
ताड़ासन की मदद से शरीर में खिंचाव होता है, साथ ही मन शांत रहता है। फोकस करने की क्षमता बढ़ती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

अगला लेख