Hanuman Chalisa

अपनी सुबह को ‘सिर्फ 40 मिनट’ दें, हो जाएंगे ‘फिट’

WD
मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (17:40 IST)
सुबह काम का बोझ और शाम को ऑफिस में ओवर टाइम। ऐसे में जिम ज्‍वॉइन करना एक आसान नहीं है। ऐसे में आपको चाहिए कि सुबह के वक्‍त थोडा सा समय निकाल लें तो आप दिनभर फिट और तरोताजा महसूस करेंगे। करना आपको इतना है कि अपने लिए सुबह सिर्फ 40 मिनट निकालना है। और इन 40 मिनट में आपको धीमी गति से लेकिन मिलेगी स्‍थाई फिटनेस। जानते हैं कैसे।

आधा घंटा पहले उठे
सुबह जल्‍दी उठते हैं तो बेहतर। अगर देरी से उठने की आदत है तो कम से कम इतना कर लें कि 30 या 40 मिनट पहले उठ जाए। इसके बाद यह 40 मिनट आप योगा को दें।

रोज करें योगा
यह पूरे 40 मिनट आप योगा को दें। योगा में आप अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति और दूसरे प्राणायाम शामिल करें। इन्‍हें 5- 5 मिनट का वक्‍त दें।

सूर्य नमस्‍कार
प्राणायाम करने के बाद करीब पांच मिनट का वक्‍त सूर्य नमस्‍कार को दें। प्राणायाम जहां आपके अंदर की कोशिकाओं को मजबूत करेगा वहीं सूर्य नमस्‍कार बाहर की मांसपेशियों को लचीला बनाएगा।

पांच मिनट करें रिलेक्‍स
प्राणायाम और कसरत करने के बाद पांच मिनट ध्‍यान में लगाएं। इसके बाद अपना पसंदीदा संगीत सुने। सकारात्‍मक सोचे और मुस्‍कुराए। यह दोनों तरह के अभ्‍यास आपकी शारीरिक और मानसिक तनाव को दूर करेगा, मन को शांत रखेगा और स्‍वस्‍थ्‍य बनाएगा। अगर आपके दिन की शुरुआत इसी तरह होगी तो आप दिनभर तंदूरुस्‍त रहेंगे।

यू करें शाम की शुरुआत
  1. रात 8 बजे से पहले खाना जरुर खा लें।
  2. डिनर जितना हो सके लाइट रखें।
  3. शाम 6 बजे के बाद पानी पीना कम कर दें, ताकि रात को बार-बार यूरीन आने पर आपकी नींद न डिस्टर्ब हो।
  4. ज्यादा ऑयली फूड रात के वक्थ खान से परहेज करें।
  5. रात बेड पर लेटे हुए मोबाइल फोन्स का इस्तेमाल न करें।
  6. खाने के दो घंटे बाद 1 छोटा कप दूध जरुर पिएं, इससे कम समय में आप अपनी नींद पूरी कर लेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

अगला लेख