Hanuman Chalisa

Work From Home में बढ़ रही है पेट की समस्या तो इन बातों का रखें ख्याल

Webdunia
अधिकतर लोग इस वक्त वर्क फ्रॉम होम हैं और अपने घर से ही काम कर रहे हैं। लेकिन पूरे दिन घर में ही रहने, शारीरिक गतिविधियों के कम होने व पूरे समय बैठे रहने से हाजमे की दिक्कत जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं व पेट में भारीपन होना एक आम समस्या हो रही है। ऐसे में क्या किया जाए जिससे कि पेट की समस्याओं से राहत मिल सके, आइए जानते हैं।
 
पानी ज्यादा पीएं
 
हर घंटे पानी पिएं। इससे अगर पेट में गैस या कब्ज महसूस हो रहा है तो ज्यादा पानी पीने से आपको पेट से संबंधित समस्या से राहत मिलेगी।
 
जंक फूड से बनाएं दूरी
 
अगर जंक फूड खाने के शौकीन हैं, तो ऐसे शौक आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आपका पेट सही नहीं होगा तो आप खुद को फिट भी महसूस नहीं करेंगे इसलिए इनसे दूरी बनाएं, क्योंकि जंक फूड में आमतौर पर कार्बोहाइड्रेट, रिफाइंड शकर, नमक और वसा की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें पानी की मात्रा बहुत कम होती है। ऐसे में कब्ज और पेट की समस्या हो सकती है।
 
खूब चबाकर खाएं
 
अगर आपकी जल्दी-जल्दी खाना खाने की आदत है तो यह आपके पाचन तंत्र को कमजोर करती है जिससे पेट फूलना, पेट में दर्द, भारीपन जैसी समस्याएं होती हैं इसलिए खाने को खूब चबा-चबाकर खाएं।
 
मसालेदार भोजन से रहें दूर
 
घर पर खाना बनाते समय बहुत सारे मसालों और प्रोसेस्ड फूड का उपयोग करने से बचें। भोजन में अधिक से अधिक फाइबर शामिल करें। मौसमी फल भी खाएं।
 
ड्राईफ्रू़ट्स का करें सेवन
 
अगर काम करते-करते आपको भूख लगती है तो आप कुछ हैवी खाने की अपेक्षा ड्राईफ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

अगला लेख