Hanuman Chalisa

Work From Home में दुख रहे हैं कंधे और पीठ तो करें ये एक्सरसाइज, जानिए Expert Advice

Webdunia
इस वक्त लॉकडाउन के चलते अधिकतर लोग अपने घर से काम कर रहे हैं यानी वर्क फ्रॉम होम हैं। ऐसे में लगातार लैपटॉप और कम्प्यूटर के सामने बैठकर काम करते-करते थकान महसूस होना तथा कंधे और पीठ में दर्द होना जैसी समस्याएं देखी जाती हैं। इसके लिए कुछ आसान-सी एक्सरसाइज हैं जिसे अपनाकर आप इन परेशानियों से निजात पा सकते हैं।
 
कंधे और पीठ में दर्द होने पर कौन-सी एक्सरसाइज की जानी चाहिए, इस बारे में बता रहे हैं डॉ. चंद्रशेखर विश्वकर्मा, जो कि फिजियोथैरेपिस्ट एवं योग प्रशिक्षक हैं
 
डॉ. चंद्रशेखर विश्वकर्मा
 
दोनों हाथों को सिर के पीछे ऊपर से ले जाते हुए खिंचाव करना है।
 
दोनों कोहनियों को मोड़ते हुए उंगलियों को कंधों पर रखना एवं कंधों को गोल-गोल घड़ी की दिशा एवं विपरीत दिशा में घुमाना है।
 
दोनों कंधों को ऊपर-नीचे एवं आगे-पीछे करें।
 
सिर को बाएं-दाएं घुमाना, झुकाना एवं गोल-गोल घुमाना है।
 
अब जानते हैं पीठ में दर्द के लिए व्यायाम
 
सीधे बैठकर या खड़े होकर दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में क्रॉस करते हुए पकड़ना, उसके बाद दोनों हाथों को सीधे कंधे के स्तर तक लाना और उसी समय सिर को आगे झुकाना है। इससे पीठ पर काफी खिंचाव आता है।
 
तकिए पर सिर रखते हुए दोनों हाथों की उंगलियों को पुन: आपस में क्रॉस करना है। दोनों हाथ सीधे ऐसे ही खड़े कर लीजिए।
 
दोनों पैरों को दूर फैलाकर रखिए। अब बिना हाथों को मोड़े बारी-बारी से दोनों तरफ अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को मोड़ें।
 
ध्यान रहे, कलाई एवं कोहनी को मुड़ने मत दीजिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

अगला लेख