Covid-19 मरीजों में नजर आई साइटोमेगालोवायरस बीमारी, जानिए लक्षण और उपचार

Webdunia
कोरोना वायरस की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन इसका प्रभाव बहुत अधिक दिनों तक  नजर आ रहा है। कोविड -19 से ठीक होने के बाद लोग अलग-अलग तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। 
इतना ही नहीं कोविड-19 से ग्रसित होने के बाद लोग डायबिटीज का शिकार हो गए।

अभी तक कोरोना से स्वस्थ होने के बाद फंगल इंफेक्‍शन, ब्लड क्लॉटिंग, साइटोकाइन, हैप्पी हाइपोक्सिया तमाम तरह की बीमारियां घेर रही है लेकिन अब एक और बीमारी सामने आई है रेक्टल ब्लीडिंग। यह साइटोमेगालोवायरस से संबंधित है।

दिल्‍ली में इस बीमारी से ग्रसित 5 मामले सामने आए, जिसमें से एक की मौत हो गई। आइए जानते हैं क्‍या है यह बीमारी, लक्षण और उपचार-

कोविड-19 से ठीक होने के बाद यह बीमारी 20 से 30 दिन के अंदर संक्रमित हुए व्यक्तियों में नजर आ रही है।

साइटोमेगालोवायरस के लक्षण

लंबे वक्त तक बुखार
थकान और बेचैनी होना
गले में खराश
जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द
भूख नहीं लगना या कम लगना
ग्रंथियों में सूजन आना
दिमाग में सूजन
वजन घटना
सांस संबंधी परेशानी

साइटोमेगालोवायरस का कारण

यह बीमारी तरल पदार्थों से फैलता है। जैसे- ब्लड, लार या शरीर के अन्य तरल पदार्थ। कोविड-19 की तरह इसका भी ट्रांसमिशन होता है। यह बीमारी भी एक-दूसरे में फैलती है।

उपचार

इस बीमारी से बचाव के उपचार संभव है। यह बीमारी खास कर उन लोगों को घेर रही है जिन्हें स्टेरॉयड की खुराक अधिक दी गई। साथ ही जिनका इम्‍यून सिस्‍टम कमजोर हो गया।  

इस बीमारी से बचाव के लिए वैज्ञानिकों द्वारा शोध जारी है। फिलहाल इसका कोई सटीक इलाज नहीं है,लेकिन एंटीवायरल दवाओं की मदद से इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

होली 2025: भांग और ठंडाई में क्या है अंतर? दोनों को पीने से शरीर पर क्या असर होता है?

होली सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है... होली 2025 पर 10 लाइन निबंध हिंदी में

महिलाओं के लिए टॉनिक से कम नहीं है हनुमान फल, जानिए इसके सेवन के लाभ

चुकंदर वाली छाछ पीने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, जानिए कैसे बनती है ये स्वादिष्ट छाछ

मुलेठी चबाने से शरीर को मिलते हैं ये 3 गजब के फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

सभी देखें

नवीनतम

कामकाज व निजी जिंदगी के बीच संतुलन न होने से 52 प्रतिशत कर्मचारी बर्नआउट के शिकार

होलिका दहन से पहले घर से हटा दें ये नकारात्मक चीजें, घर में होगा सुख और संपत्ति का आगमन

होली की चटपटी मनोरंजक कहानी : रंगों का जादू

बच्चों के लिए होली की प्रेरक कहानी : प्रह्लाद और होलिका

मिल गया जापानियों की खुशहाल और लंबी उम्र का सीक्रेट, जानिए क्या है उनकी हेल्थ और फिटनेस का राज

अगला लेख
More