suvichar

Weight loss करना चाहते हैं तो पीएं जीरे का पानी, जानिए गजब के फायदे

Webdunia
जीरा खाने के स्वाद को बढ़ाने के बहुत काम आता है। बात चाहे सब्जियों में स्वाद को बढ़ाने कि हो या जीरा राइस की, जीरे का इस्तेमाल खाने में बहुत किया जाता है। वहीं जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, फिट रहना चाहते हैं, उनके लिए भी जीरा बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। जीरे में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में इकट्ठा टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है। यदि रोज सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन किया जाए तो आपका वजन कम होगा, साथ ही पाचन तंत्र भी ठीक रहेगा।
 
आइए जानते हैं जीरे के पानी से होने वाले लाभ के बारे में
 
जीरे के पानी को नियमित सुबह खाली पेट पीने से वजन कम होता है।
 
यदि आप नियमित जीरे का पानी पीते हैं, तो आपका पाचन तंत्र मजबूत रहता है।
 
एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है।
 
यदि आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो जीरे के पानी का सेवन आपको इस समस्या से निजात दिलाता है।
 
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जीरे का पानी बहुत लाभकारी है।
 
जीरे का पानी बनाने की विधि
 
जीरे को 1 गिलास पानी में रातभर भिगोकर रखकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
 
इसके अलावा आप जीरे को गर्म पानी में उबालकर हल्का गर्म कर इसका सेवन करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख