Biodata Maker

National Walnut Day :अखरोट दिवस या वॉलनट डे, बस एक मुट्ठी भीगे हुए अखरोट में छुपा है सेहत का राज

Webdunia
National Walnut Day
Walnut Benefits : आपने कई टूथपेस्ट एड में लोगो को अखरोठ मुंह से तोड़ते हुए तो देखा ही होगा। अखरोठ, बादाम जितना फेमस तो नहीं है और न ही उसकी इतनी फैन फॉलोइंग है पर अखरोठ आपकी सेहत के लिए बादाम से भी ज़्यादा फायदेमंद है। अखरोठ में ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। अखरोठ की फैन फॉलोइंग बढ़ाने के लिए 1950 में वॉलनट मार्केटिंग बोर्ड ने हर साल 17 मई को नेशनल वॉलनट डे (National Walnut Day) मनाने का फैसला लिया। चलिए इस दिवस के अवसर पर जानते हैं कि क्या हैं अखरोठ खाने के फायदे......
 
अखरोट को पानी में भिगोकर खाने के फायदे
 


1. डायबिटीज का खतरा कम करें - अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो भीगे हुए अखरोट का सेवन करें। रोज 2 अखरोट का सेवन करना पर्याप्त है। इसके सेवन से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। साथ ही खुगर लेवल भी सामान्य रहता है।
 
2. पाचन शक्ति बढ़ाएं - कहते हैं ड्राई फ्रूट सीमित मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि वह भारी होते हैं। इसलिए कुद ड्राईफ्रुट्स है जिन्हें गलाकर खाते हैं। जैसे बादाम, अंजीर और अखरोट। इसलिए गलाकर खाने के लिए कहा जाता है। अखरोट में फाइबर भरपूर होता है। जिससे आपके पाचनतंत्र की प्रक्रिया बेहतर होती है। ठंड में बहुत अधिक वॉक नहीं करते हैं इसलिए इसका सेवन करना बेहतर होगा। साथ ही कब्ज की समस्या से भी राहत मिलेगी।
 
3.हड्डियों को बनाएं मजबूत - जिनकी हड्डियां कमजोर हो चुकी है उन्हें अधिक सावधानी बरतनी पड़ती है। गर्म कपड़े पहनना, मालिश करते रहना। इसके लिए अखरोट में मौजूद जरूरी न्यूट्रीशन और पोषक तत्व हड्डी और जोड़ों के दर्द को कम करते हैं। इसके अलावा दांत में हो रहे दर्द में भी आराम मिलेगा। दरअसल, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है जिससे सूजन दूर होती है।
 
4. वजन कम करने में मदद करें - अखरोट के सेवन से वजन कम होता है। इसमें प्रोटीन और कैलोरी भरपूर मात्रा में होती है। इसके सेवन से मेटाबॉलिजम बढ़ता है। शोध में भी यह साबित हो चुका है कि यह वजन कम करने के साथ ही उसे कंट्रोल करके रखता है। क्योंकि उसमें फाइबर की मात्रा होती है।
 
5.तनाव को दूर करें - ठंड और बारिश में तनाव अधिक बढ़ता है। क्योंकि आपके शरीर को धूप नही मिलती है। जिससे बॉडी से मेलाटोनिन नामक केमिकल कम होता है। इंसान की नींद बेहद कम हो जाती है। इसके बाद वह अन्य बीमारियों के चपेट में आता है। जैसे बीपी बढ़ना, तनाव होना, चिढ़चिढ़ापन होना। इसके लिए ठंड में हर दिन  2 अखरोट का सेवन जरूर करें। इसमे मेलाटोनिन होता है जो सूर्य की अनुपास्थिति में आपको मदद करता है। साथ ही इसमे ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। 
 
अधिकतर लोग दिल की बीमारियों से ग्रसित हैं जिसमें दिनचर्या में बदलाव के कारण आज युवा भी दिल की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में अखरोट का सेवन उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि अखरोट में कार्डियोप्रोटेक्टिव एक्टिविटी मौजूद रहती है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

कहानी: प्रेम सम्मान

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

प्रेरक कविता: तुम कमजोर नहीं हो

सभी देखें

नवीनतम

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Valentines Week 2026: वेलेंटाइन वीक: 7 फरवरी से शुरू होगा प्रेमियों का 7 दिनों का उत्सव

अगला लेख