Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
हम आपको बता रहे हैं ऐसे 5 लक्षण जो शरीर में विटामिन डी (Vitamin D) की कमी की ओर इशारा करते है। जैसे ही आपको खुद में नीचे बताए गए लक्षण नजर आए, तुरंत ही विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सूर्य देव की शरण में जाएं और नियमित धूप लें -
1 हड्डी और मांसपेशियां कमजोर - यदि आप हड्डियों में दर्द व कमजोरी के साथ ही मांसपेशियों में लगातार दर्द महसूस कर रहे हैं, तो यह विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है। विटामिन डी हड्डियों के लिए अति आवश्यक होने के साथ ही दांतों और मांसपेशियों के लिए भी बहुत जरूरी पोषक तत्व है।
2 उच्च रक्तचाप - अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो रही है, तो इसका असर आपके ब्लडप्रेशर यानि रक्तचाप पर पड़ सकता है। इसकी कमी से अक्सर उच्च रक्तचाप कर समस्या पैदा होती है।
3 तनाव एवं उदासी - खास तौर से महिलाओं में विटामिन डी की कमी से तनाव की समस्या पैदा हो जाती है और इसके कारण वे लगातार उदासी महसूस करती हैं। महिलाओं में विटामिन डी की आवश्यकता अधिक होती है।
4 मूड पर असर - शरीर में विटामिन डी की कमी का सीधा असर आपके मूड पर पड़ता है। इसकी कमी से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन के निर्माण पर असर पड़ता है जो आपके बदलते मूड के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
5 आलस और थकान - अगर आप अपने अंदर ऊर्जा की महसूस करते हैं और लगातार थकान व आलस से भरा महसूस करते हैं, तो शरीर में विटामिन डी के स्तर की जांच करवाइए। विटामिन डी की कमी के कारण भी हो सकता है।