Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 26 June 2025
webdunia

बहुत देर तक रोके रखते हैं पेशाब, तो जान लें इसके 5 खतरनाक नुकसान

Advertiesment
हमें फॉलो करें side effects of holding urine
बहुत से लोगों की आदत होती है कि जब पेशाब आने जैसा महसूस होता है तो वे बहुत समय तक उसे रोके रखते हैं। अगर आपकी भी ऐसी आदत हैं तो जान लीजिए कि इस आदत से स्वास्थ्य को बहुत नुकसान हो सकते हैं। आइए आपको बताए कि देर तक पेशाब रोकने की आदत क्यों है खतरनाक - 
 
1 ऐसा करने से यूरिनरी ब्लेडर, किडनी या पेशाब की नली में जलन और सूजन की समस्या हो सकती है। यह किडनी के लिए बेहद हानिकारक है।
 
2 इससे किडनी की कार्य प्रणाली में बाधा होती है और उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है। यह किडनी में पथरी यानि किडनी स्टोन या किडनी संक्रमण का कारण बन सकता है।

 
3 शरीर की अशुद्धियों को यूरिन के माध्यम से बाहर निकाला जाता है। अगर सही समय पर यूरीन त्याग न हो तो शरीर में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है, जो सबसे ज्यादा किडनी को प्रभावित करता है।
 
4 देर तक यूरिन रोकने से यूरिनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन या मूत्र मार्ग संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है, जो आपकी सेहत को प्रभावित करता है।
 
5 ऐसा करने से ब्लेडर में सूजन आने का खतरा बढ़ जाता है और डिस्चार्ज के दौरान तेज दर्द होने की समस्या हो सकती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पढ़ें पौराणिक एवं प्रामाणिक श्री रोटतीज व्रत कथा