rashifal-2026

सर्दी-खांसी से हैं परेशान तो इन 10 टिप्स को जरूर करें फॉलो

Webdunia
बदलते मौसम में सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान करती है, जिसमें खांसी जुकाम की समस्या से तो अधिकतर लोग परेशान होते है। यदि आप भी सर्दी-जुकाम से परेशान है, तो हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे टिप्स बता रहे है जिन्हें अपनाकर आप आसानी से इन बदलते मौसम की सेहत समस्या से निजात पा सकते है।
 
1. गर्म पानी का सेवन आपको सर्दी-खांसी में राहत पहुंचाएगा। जितना हो सके गर्म पानी पिएं। इससे आपका गले में जमा कफ खुलेगा। और आपको राहत मिलेगी।
 
2. हल्दी वाला दूध जुकाम के लिए काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाएं जाते है। जो कीटाणु से हमारी रक्षा करते हैं। यदि इसका नियमित सोने से पहले सेवन किया जाएं तो सर्दी खांसी की समस्या से निजात मिलता है।
 
3. आधा चम्मच शहद में एक चुटकी इलायची पाउडर और कुछ बूंद नींबू के रस की बूंदे डालिए। इस सिरप का दिन में 2 बार सेवन करें। आपको खांसी-जुकाम से काफी राहत मिलेगी।
 
4. अदरक, तुलसी, काली मिर्च की मसाले वाली चाय आपको ठंड से तो राहत दिलाएंगी ही साथ ही सर्दी-जुकाम की समस्या को भी ठीक करेगी।
 
5. आंवला यह सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है जो खून के संचार को बेहतर करता है और इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं यह आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते है।
 
6. अदरक बेहद लाभकारी होता है। यदि आप सर्दी खासी से परेशान है, तो आप अदरक के रस में तुलसी मिलाएं और इसका सेवन करें। आप चाहे तो इसमें शहद भी मिला सकते है।
 
7. अलसी का सेवन भी आपको सर्दी जुकाम से दूर रखने में बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन आप सुबह और शाम दोनों समय कर सकते है।
 
8. अदरक और नमक को खाने से भी आपकी सर्दी गायब हो जाएंगी। बस आपको  अदरक को  छोटे टुकड़ों में काटना है फिर इसमें नमक लगाकर इसका सेवन करना है। 
 
9. रोज सुबह आप लहसुन की कली का सेवन करें। ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ-साथ आपको सर्दी खांसी से दूर रखेगा।
 
10. अगर खांसी के साथ बलगम भी है तो आधा चम्मच काली मिर्च को देसी घी के साथ मिलाकर खाएं। आराम मिलेगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

वंदे मातरम्: फुल लिरिक्स, अर्थ और इतिहास की पूरी जानकारी

जयंती विशेष: स्वामी दयानंद सरस्वती के बारे में 10 अनसुनी बातें

अगला लेख