Festival Posters

टाइगर श्राफ को फॉलो कर लिया तो मिलेगी परफैक्‍ट बॉडी

WD
शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 (17:28 IST)
4
बॉलीवुड में सबसे फिट कोई नाम है तो वो है टाइगर श्राफ। दूसरे एक्‍टर भी टाइगर से फिटनेस की ट्रेनिंग लेते हैं। ऐसे में जानना जरुरी है कि उनकी इतनी बेहतरीन फिजिक और फिटनेस का राज क्‍या है। यंगस्‍टर्स अगर उनकी फिटनेस शेड्यूल के हिस्‍से का आधा प्रतिशत भी फॉलो कर लें तो आकर्षक नजर आ सकते हैं। आइये जानते हैं क्‍या खाते हैं और क्‍या है उनका विकली वर्कआउट और डाइट प्‍लान।

बैक एक्सरसाइज (सोमवार)
इस दिन टाइगर श्रॉफ बैक के लिए एक्सरसाइज करते हैं। पुल-अप्स के 4 से 8 रेप्स के 12 सेट्स करते हैं। इसके बाद 80 से 85 किलो वजन के साथ पुल-डाउन करते हैं। इसके बाद 100 किलो वजन के साथ लो और वन-आर्म डंबलबेल रोल्स करते हैं।

चेस्ट एक्सरसाइज (मंगलवार)
इसमें फ्लैट बेंच, इनक्लाइन बेंच, डंबल प्रेस, चेस्ट फ्लाई के 4 से 8 रेप्स के 12-12 सेट्स करते हैं।

लेग्स एक्सरसाइज (बुधवार)
190 किलो वजन के साथ स्क्वाट्स के 4 सेट्स करते हैं। 90 किलो वजन के साथ हैमस्ट्रिंग्स कर्ल्स के 4 सेट्स करते हैं। 90 किलो वजन के साथ स्टेप-अप्स के 4 सेट करते हैं। बेयरबॉल्स के 4 सेट्स करते हैं। फ्री स्क्वाट्स के 4 सेट्स करते हैं।

आर्म्स एक्सरसाइज (गुरुवार)
इसमें बेयरबेल कर्ल्स, डंबल कर्ल्स, रिवर्स कर्ल्स, क्लोज कर्ल्स, क्लोज ग्रिप बेयरबेल्स, प्रेस डाउन्स और स्कल क्रैशर्स के 12-12 सेट्स करते हैं।

शोल्डर एक्सरसाइज (शुक्रवार)
इसमें नी एंड शोल्डर प्रेस, मिलिट्री प्रेस, रेयर फ्लाइस के 12-12 सेट्स और डंबल्स के 6 सेट्स करते हैं।

मिक्स एक्सरसाइज (शनिवार)
इसमें डेड लिफ्ट्स, स्क्वाट्स, नील एंड प्रेस और पुशअप्स के 12-12 सेट्स करते हैं।

एब्स एक्सरसाइज (रविवार)
इसमें क्रंचेस, हैंगिंग रिवर्स क्रंचेज, रिवर्स क्रंचेज, स्टैंडिंग और सीट काल्फ प्रेस के 12-12 सेट्स करते हैं।

ये है टाइगर श्राफ का डाइट प्‍लान
ब्रेकफास्टः 8 अंडे
स्नैक्सः ड्राय फ्रूट्स
लंचः ब्राउन राइस, चिकन, फिश, उबली हुई सब्जियां
स्नैक्सः जिम के बाद प्रोटीन शेक
डिनरः फिश, हरी सब्‍जियां या ब्रोकली

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंधेरे में जलती एक अटूट लौ: माता गांधारी देवी का जीवन दर्शन

सुर्ख़ फूल पलाश के...

गांधी महज सिद्धांत नहीं, सरल व्यवहार है

Vastu Remedies: वास्तु दोष निवारण के सबसे असरदार 5 उपाय

क्या डायबिटीज रोगी कीवी खा सकते हैं?, जानें 4 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भारत के स्कूलों में अब छात्राओं को देना होगी ये सुविधाएं, जाने गाइडलाइंस

Guru Ravidas Jayanti: गुरु रविदास जी के बारे में 10 अनसुनी बातें

गुरु हर राय जयंती, जानें महान सिख धर्मगुरु के बारे में 5 खास बातें

अगला लेख