Hanuman Chalisa

बरसात में तुरंत छोड़ दें 5 ये आदतें वरना गल सकता है शरीर

Webdunia
things to avoid in monsoon
बारिश का मौसम आते ही हमे अपने स्वास्थ के लिए ज्यादा सतर्क होना पड़ता है। हमारी लाइफस्टाइल की हर आदतें हमारे शरीर पर प्रभाव डालती हैं। आप क्या पहनते हैं, क्या खाते हैं या कहां रहते हैं ये सभी बातें आपके शरीर के स्वास्थ के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। कई लोग बारिश में ऐसी गलतियां करते हैं जिसके कारण उनके स्वास्थ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बारिश के मौसम में बैक्टीरिया का खतरा ज्यादा होता है। साथ ही इस मौसम में हमारी इम्युनिटी भी प्रभावित होती है। इन परिस्थिति में आपको अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखने की जरुरत होती है। चलिए जानते हैं कि बारिश में आपको क्या नहीं करना चाहिए..
 
1. स्ट्रीट फूड खाना: कई लोगों को बारिश में गरमा गर्म और चटपटे स्ट्रीट फूड खाना बहुत पसंद होता है। इस स्ट्रीट फूड में चाट, फ्राइड मोमोज, बर्गर, चाऊमीन जैसे कई फूड शामिल होते हैं। बारिश के मौसम में कई बैक्टीरिया पनपते हैं। साथ ही धूप न निकलने के कारण ज्यादा नमी में कीड़े-मकोड़े भी ज्यादा होते हैं। खुले में खाने में मक्खियां भी ज्यादा होती हैं। इसलिए आपको बारिश के मौसम में बहार का खाना नहीं खाना चाहिए। ये आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। 
 
2. कच्चा अंडा खाना: कई लोगों को अंडे खाना बहुत पसंद होता है। अंडा, प्रोटीन से भरपूर होता है। लेकिन कच्चा या आधा पका हुआ अंडा आपको बारिश में नहीं खाना चाहिए। इसमें कई बैक्टीरिया की संभावना होती है। इसे खाने से आपको पेट दर्द या फूड पॉइजनिंग की समस्या भी हो सकती है। इसलिए अंडे को अच्छे से पका कर ही खाएं। 

 
3. लेदर के फुटवियर: कई लोगों को लेदर के फुटवियर बहुत पसंद होते हैं। साथ ही ऑफिस वियर के लिए अधिकतर लोग लेदर के फुटवियर पहनना ही पसंद करते हैं। बारिश के मौसम में लेदर के फुटवियर पहनना आपके पैरों के लिए हानिकारक हो सकता है। इन फुटवियर के कारण आपको स्किन इन्फेक्शन हो सकता है। साथ ही आपके पैर भी गल सकते हैं। बारिश के मौसम में खुले हुए और रबर के फुटवियर पहनें।
 
4. ठंडे पानी से नहाना: बारिश के मौसम में तापमान काफी ठंडा हो जाता है। साथ ही अधिकार छत की टंकियों का पानी भी काफी ठंडा हो जाता है। ऐसे में अगर आप बारिश के मौसम में ठंडे पानी से नहाते हैं तो आपको ये आदत तुरंत सुधारनी चाहिए। बारिश के मौसम में ठंडे पानी से नहाने से आपको सर्दी व जुकाम की समस्या हो सकती है। साथ ही आपके शरीर में ठंड बैठ सकती है। सुबह उठते समय गर्म पानी से नहाएं। 
 
5. सही भोजन न खाना: बारिश के मौसम में अधिकतर लोग अदरक-लहसुन जैसी चीजों का सेवन नहीं करते हैं। बारिश के मौसम में सही भोजन करना ज़रूरी है। अदरक, लहसुन और हल्दी जैसी चीजों से आपकी इम्युनिटी बेहतर होती है। साथ ही आपको सर्दी व जुखाम की समस्या से राहत मिलती है। इस मौसम में आपको इन चीज़ों का सेवन करना चाहिए। 
ALSO READ: बारिश में हो रही है खुजली और इंफेक्शन की समस्या तो इन आदतों को जल्द सुधारें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

हमने भारत तो बना लिया, अब भारतीय बनाना होंगे, संविधान इसके लिए सबसे सशक्‍त माध्‍यम है

भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर अपनों को भेजें ये 10 शुभकामना संदेश

Ambedkar quotes: बाबासाहेब अंबेडकर के 10 अमूल्य विचार, जो आज भी दुनिया बदल सकते हैं

किसानों के लिए आफत बना मौसम, सावन में भी सूखे के आसार

Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर का जीवन परिचय और 10 उल्लेखनीय कार्य

अगला लेख