Hanuman Chalisa

आंखों की रोशनी बढ़ाएंगी ये 5 चीजें

Webdunia
अक्सर हम यही समझते हैं कि स्क्रीन के अधिक उपयोग के कारण ही हमारी आंखें ख़राब होती है, पर यह अर्धसत्य है। आंखों की दुर्दशा हमारी ख़राब दिनचर्या और खानपान की ओर ध्यान न देने के कारण भी होती है। हमारे शरीर के सभी अंगों को बराबर पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और जब हम उन्हें वह नहीं देते हैं तो उनके कार्यशैली पर प्रभाव पड़ना आम बात है। ऐसा ही आंखों के साथ भी होता है।
 
आइए जानते हैं ऐसे 5 आहार, जिनसे आप आंखों की रौशनी बढ़ा सकते हैं -
 
1 मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। यह आँखों की समस्याओं को दूर करने और उनकी देखभाल करने में सहायक होता है। आंखों की देखभाल के लिए उन मछलियों का सेवन के लिए कहा जाता है जिनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड अधिक मात्रा में हो।
 
2 मेवे जैसे अखरोट, काजू के साथ-साथ मूंगफली और अन्य नट्स के सेवन से आंखों के स्वस्थ का ध्यान रखा जा सकता है।
 
3 आंखों की सेहत का ध्यान रखने और उनकी रौशनी बढ़ाने के लिए आपको खट्टे फल खाना चाहिए। खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो एक एंटी ऑक्सीडेंट का काम करता है, जो आंखों की देखभाल में सहायक हैं।
 
4 गाजर और शकरकंद दोनों में ही विटामिन ई और बीटा केरोटीन नाम का पिग्मेंट होता है। इन दोनों ही पोषक तत्वीं से आँखों की रौशनी बढ़ती है।
 
5 पत्तेदार हरी सब्जियों में ल्यूटिन और जेक्सेंथिन की अधिक मात्रा होती है, यह समय के साथ दृष्टि कम होने की समस्या के समाधान में सहायक होते हैं। यदि आप अंडा खा सकते हियँ तो आंखों की देखभाल के लिए वह भी खा सकते हैं। इसमें भी इन दोनों के साथ-साथ विटामिन ई की मात्रा होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर अपनों को भेजें ये 10 शुभकामना संदेश

Ambedkar quotes: बाबासाहेब अंबेडकर के 10 अमूल्य विचार, जो आज भी दुनिया बदल सकते हैं

किसानों के लिए आफत बना मौसम, सावन में भी सूखे के आसार

Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर का जीवन परिचय और 10 उल्लेखनीय कार्य

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर 10 लाइन में भाषण

अगला लेख