बारिश में अपने पालतू जानवरों का ऐसे रखें ध्यान

Webdunia
बारिश के मौसम अपने साथ-साथ पालतू जानवरों का भी ध्यान रखना चाहिए। बारिश के मौसम में जैसे हमारी कार्यक्षमता प्रभावित होती है वैसे ही इन पालतुओं की भी होती है। बस फर्क यह है कि हमें कुछ होता है तो हम बोल सकते हैं और इनको कुछ होता है तो यह नहीं। ऐसे में इनका ध्यान रखना हमारा फर्ज है। आइए जानते हैं बारिश में अपने पालतू जानवरों का कैसे ध्यान रख सकते हैं -
 
1 जब भी अपने पेट को लेकर आप वॉक पर जाएं तो उन्हें ऐसे स्थानों पर ना लेकर जाएं जहां पानी भरा हुआ हो। साथ ही कीचड़ में कई बार कील, कांच के टुकड़े जैसी नुकीली चीजें भी बारिश में छुपी होती है। ऐसे में वह आपके पेट के पैरों में चुभ सकती है। इसका भी ध्यान रखें।
 
2 इस मौसम में इन जानवरों की भी इम्युनिटी कमजोर होती है, ऐसे में इन्हें उबालकर साफ किया हुआ ठंडा पानी ही दें। इससे उन्हें संक्रमण और पेट की अन्य समस्याओं से बचाया जा सकेगा।
 
3 बारिश के दिनों में इन जानवरों के बालों में नमी बनी रहती है। ऐसे में उन्हें ड्रायर के माध्यम से सुखाया जा सकता है। यह नमी संक्रमण पैदा कर सकती है।
 
4 बारिश में इन पेट्स की भी बॉडी थोड़ी सुस्त हो जाता है, ऐसे में उन्हें थोड़ी सी रनिंग या दूसरी कोई एक्टिविटी जरूर करवाएं, यह उनके स्वास्थ्य के लिए सही रहता है।
 
5 बारिश के मौसम के पहले ही एक बार एप पेट्स का वेटेनरी चेकअप करवा लें। और साथ ही इनका वैक्सीनेशन भी करवाएं जिसके कारण इन पर मौसम के परिवर्तन का असर नहीं होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन्फ्लेमेशन बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

आपको डायबिटीज नहीं है लेकिन बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल?, जानिए कारण, लक्षण और बचाव

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जानिए उनके जीवन की रोचक बातें

भोलेनाथ के हैं भक्त तो अपने बेटे का नामकरण करें महादेव के इन सुन्दर नामों पर, सदा मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

क्यों फ्लाइट से ऑफिस जाती है ये महिला, रोज 600 किमी सफर तय कर बनीं वर्क और लाइफ बैलेंस की अनोखी मिसाल

सभी देखें

नवीनतम

छत्रपति शिवाजी महाराज के 5 महत्वपूर्ण कार्य जो याद रखे जाते हैं आज भी

स्वामी चैतन्य महाप्रभु कौन थे, उनके जीवन की खास बातें जानकर हैरान रह जाएंगे

श्री रामकृष्ण परमहंस का असली नाम क्या है? जानिए उनके जीवन की 5 रोचक बातें

रामकृष्ण परमहंस जयंती, जानें उनका जीवन, उल्लेखनीय कार्य और प्रेरक विचार

शिवाजी महाराज पर रोचक निबंध

अगला लेख
More