Hanuman Chalisa

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए 5 कारगर औषधियां

Webdunia
स्वाइन फ्लू का संक्रमण किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है, जो आपके लिए न सिर्फ खतरनाक बल्कि कई बार जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए हम बता रहे हैं इससे बचने के 5 कारगर औषधि, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। 
 
1 तुलसी - तुलसी आपको इस संक्रमण से बचा सकती है, अत: रोजाना किसी भी रूप में इसका सेवन करें ताकि आप स्वाइन फ्लू के साथ-साथ अन्य संक्रमण से बच सकें।
 
2 कपूर - किसी भी प्रकार के संक्रमण से निजात दिलाने के लिए कपूर एक औषधि की तरह काम करता है। श्वसन संबंधी संक्रमण में इसे सूंघना फायदेमंद है, इसलिए आपने सुना होगा कि इलायची और कपूर को सूंघने से स्वाइन फ्लू से बचा जा सकता है।  आप इसे खा भी सकते हैं लेकिन इसकी मात्रा गेहूं के दाने बराबर या इससे भी कम रखें।
 
3 नीम  - प्राकृतिक एंटीबायोटिक, एंटीइंफ्लेमेटरी के तौर पर नीम का प्रयोग सदियों से किया जाता रहा है, और स्वाइन फ्लू से बचने के लिए भी आप इसकी मदद ले सकते हैं। रोजाना नीम की कुछ पत्त‍ियां चबाकर आप न सिर्फ स्वाइन फ्लू से बच सकते हैं, बल्कि रक्त को भी शुद्ध कर सकते हैं।
 
4 गिलोय - गिलोय का प्रयोग करना अमृत के समान फायदेमंद होगा। इसे तुलसी की पत्त‍ियों के साथ उबालकर इस पानी में काली मिर्च, काला नमक व मिश्री के साथ सेवन करें। इससे स्वाइन फ्लू के अलावा कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होगा।
 
5 लहसुन - लहसुन का प्रयोग यूं तो आप खाने में करते ही हैं, लेकिन अगर कच्चे लहसुन का सेवन करेंगे तो यह बेहद लाभकारी होगा और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स

Jhalmuri recipe: घर पर 5 मिनट में बन जाएगी बंगाल की फेमस PM MODI वाली झालमुड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सभी देखें

नवीनतम

प्रेम कविता: जो कह न सके तुमसे

दुनिया को क्यों चाहिए भारत के मजदूर

Buddha Purnima Essay: बुद्ध पूर्णिमा: शांति और आत्मज्ञान के महापर्व पर रोचक निबंध

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

International Workers Day: श्रमिक दिवस कब मनाया जाता है, क्यों मनाना है जरूरी, जानें 5 खास त‍थ्य

अगला लेख