मीठे रसीले गन्ने के 7 बेहतरीन फायदे जरूर जान लीजिए

Webdunia
गन्ना खाने में मेहनत जरूर लगती है, लेकिन गजब की मिठास के साथ-साथ यह सेहत के जो फायदे देता है, वह आपको कहीं ओर नहीं मिल सकते। जानिए गन्ने के 7 बेमिसाल फायदे - 
 
1 आयरन व कार्बोहाइड्रेट की प्रचुर मात्रा होने के कारण गन्ने का रस तुरंत शक्ति व स्फूर्ति प्रदान करता है। इसमें ढेर सारे खनिज तत्व व ऑर्गेनिक एसिड होने के कारण इसका औषधीय महत्व भी है। 
 
2 गन्ने का रस पेट, दिल, दिमाग, गुर्दे व आंखों के लिए विशेष लाभदायक है। लेकिन इसका रस पीते वक्त ध्यान रखें कि गन्ने का रस हमेशा ताजा व छना हुआ ही पीना चाहिए। 
 
बुखार होने पर इसका सेवन करने से बुखार जल्दी उतर जाता है। लेकिन गन्ने का रस एकदम ताजा होना चाहिए, रखा हुआ नहीं। 
 
4 एसीडिटी के कारण होने वाली जलन में भी गन्ने का रस लाभदायक होता है। इसमें जरा सा नींबू, पुदीना और काला नमक मिलाकर सेवन करें।
 
5 गन्ने के रस का सेवन यदि नींबू के रस के साथ किया जाए तो पीलिया भी जल्दी ठीक हो जाता है। पीलिया के मरीज को खास तौर से गन्ने का रस पिलाया जाता है। 
 
6 दुबले लोगों को भी गन्ने का रस काफी फायदा करता है। क्योंकि यह आपका वजन बढ़ाने में मदद करता है और इसमें नैचुरल शुगर भी मौजूद होती है।
 
7 गन्ने को दांतों से चूसकर खाने से कमजोर दांत मजबूत होते हैं। यह दांतों को मजबूत करने का एक बेहतरीन माध्यम है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

लोटपोट हो जाएंगे यह चुटकुला पढ़कर: प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी पहुंचा ICU में

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव

अगला लेख
More