Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेट की सूजन कैंसर तो नहीं? जानें इन 5 कैंसर के बारे में

Advertiesment
stomach
क्या आपके पेट पर सूजन है? अगर हां, तो यह जानकारी आपके लिए ही है। पेट पर सूजन अगर पहली बार आई है या फिर बेहद कम देखने को मिलती है, तब तो ठीक है। लेकिन यदि अक्सर आप इस समस्या को महसूस करते हैं, तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं, क्योंकि ये 5 तरह के कैंसर पेट की सूजन के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं - 
 
 
1 लिवर की समस्या - लिवर की खराबी के कारण भी पेट पर सूजन नजर आती है जिससे पेट अक्सर फूला हुआ नजर आता  है। यह हेपेटाइटिस, अत्यधि‍क अल्कोहल का सेवन, दवाईयां या फिर लिवर कैंसर के परिणामस्वरूप भी हो सकता है।
 
2 आंत की समस्या - अगर पेट फूलने के साथ ही कठोर भी हो और आप उल्टी, जी मचलाना, कब्जियत जैसी समस्याओं का भी सामना कर रहे हैं, तो यह आंत की गड़बड़ी या आंत में ट्यूमर के कारण भी हो सकता है। 
 
 
3 पेट का कैंसर - हालांकि पेट के कैंसर को आसानी से पहचाना नहीं जा सकता क्योंकि यह शुरूआती चरण में इसके लक्षण प्रदर्श‍ित नहीं होते, लेकिन पेट का फूलना अंदरूनी हिस्से में अवांछित परिवर्तन को दर्शाता है। इस स्थि‍ति में उल्टी, मतली, वजन का कम होना और अन्य संक्रमण का खतरा होता है।
 
 
4 अग्नाशय का कैंसर -  अग्नाशय यानि पैंक्रियाज ग्रंथि का कैंसर पेट पर सूजन के साथ-साथ पीलिया के लक्षणों को प्रदर्श‍ित करता है। यह काफी घातक हो सकता है और वजन में लगातार कमी के साथ आप भूख की कमी, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस करते हैं।
 
5 गर्भाशय का कैंसर - कुछ मामलों में पेट का फूला रहना या भरा रहना गर्भाशय के कैंसर के लक्षणों में शामिल होते हैं।  इस स्थि‍ति में श्रोणि‍ या पेट के निचले हिस्से में दर्द और पहले से अधि‍क भराव महसूस होता है। सामान्यत: 50 से अधि‍क उम्र की महिलाएं या गंभीर स्थि‍ति वाली महिलाएं इसका शि‍कार हो सकती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वर्तमान परिस्थितियों पर कविता : आजादी जो हम में थी....




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi