Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 4 July 2025
webdunia

होली के त्योहार पर ज्यादा मस्ती, दिल के मरीजों को पड़ सकती है भारी.. बरतें ये जरूरी सावधानियां

Advertiesment
हमें फॉलो करें Special Tips for Heart Patients on Holi
वैसे तो होली का त्योहार ही ऐसा है जिसमें रंगों से खेलते हुए मस्ती, भाग-दौड़ और शारीरिक गतिविधियां ज्यादा होती है। ऐसे में किसी को भी चोट लगने की आशंका अधिक होती है। ऐसे में अगर कोई पहले से ही दिल का मरीज है, तो उन्हें होली खेलते हुए विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए वरना होली में ज्यादा मस्ती उनकी सेहत के लिए भारी पड़ सकती है -
 
1 होली पर गलती से भी भांग का प्रयोग न करें। यह आपको उत्तेजित कर अपकी धड़कनों को बढ़ा सकती है, जिसका खामियाजा आपको हाई ब्लडप्रेशर, कार्डियक अरेस्ट जैसी समस्याओं का सामना कर भुगतना पड़ सकता है।
 
2 प्राकृतिक रंगों का ही प्रयोग करें और केमिकल युक्त रंगों से बिल्कुल दूरी बना लें। इसमें मौजूद केमिकल्स आपको एलर्जी के साथ-साथ अन्य शारीरिक समस्याएं दे सकते हैं, जो तनाव का कारण बन सकती हैं। इसका असर आपके दिल पर पड़ सकता है।
 
3 रंगों की मस्ती में ज्यादा भाग-दौड़ और शारीरिक गतिविधियों से बचें। इससे न केवल आपको थकान हो सकती है, बल्कि यह आपकी धड़कनों को बेवजह बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।
 
4 होली के समय मिठाईयों और पकवानों का दौर खूब चलता है। लेकिन पकवानों का चयन जरा सोच समझ कर करें। इनसे कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है जो हृदय की कार्यविधि को बेहद प्रभावित करता है।
 
5 अगर होली पर दोस्तों के साथ टोली में नाचने का आपको शौक है तो इसपर भी आपको जरा नकेल कसनी होगी, ताकि शारीरिक थकान और उत्तेजकता से बचा जा सके।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज की शिकायत होगी दूर, साथ ही मिलेंगे कई सेहत लाभ