Hanuman Chalisa

बरसात के मौसम में मजे से पिएं गर्म सूप, होंगे ये 10 फायदे

Webdunia
सूप सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। भोजन के कुछ समय पहले सूप पीने से भूख खुलती है, और अति‍रिक्त पोषण भी मिलता है। आमतौर पर लोग अस्वस्थ होने पर सूप का सेवन अधिक सेवन करते हैं, लेकिन सूप को अनिवार्य तौर पर अपनी दिनचर्या में शामिल करने के कई लाभ हैं। आइए बात करते हैं, सूप के लाभप्रद गुणों की - 
 
1  पौष्टिक - सूप कोई भी को, पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। दरअसल जिस सब्जी या अन्य खाद्य पदार्थ का सूप बनता है, उसका पूरा सत्व सूप में होता है। इसके अलावा कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर सूप अंदरूनी तौर पर ताकत देने का काम करता है।
 
2  कमजोरी करे दूर - शरीर में कमजोरी महसूस होने पर सूप का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। यह कमजोरी तो दूर करता ही है, साथ ही प्रतिरक्षा तंत्र को भी और अधिक मजबूत करने में मदद करता है। यह बुखार, शारीरिक दर्द, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों से लड़ने में मदद भी करता है। इसके अलावा तबियत खराब होने पर सूप के सेवन से किसी प्रकार की कोई परेशानी भी नहीं होती।
यह भी पढ़ें : बारिश का पानी बढ़ाएगा खूबसूरती, जानें 5 बेतरीन टिप्स
 
3  पचने में आसान - सूप का सेवन बीमारियों में इसलिए भी किया जाता है, क्योंकि यह आसानी से पच जाता है और किसी प्रकार की परेशानी पैदा नहीं करता। इससे बीमारी के बाद सुस्त पड़ा पाचन तंत्र भी सुव्यवस्थित तरीके से काम करने लगता है। 
 
4  भूख बढ़ना - अगर आपको भूख नहीं लगती या कम लगती है, तो सूप पीना बहुत अच्छा विकल्प है। क्योंकि इसे लेने के बाद धीरे-धीरे भूख खुलने लगती है और भोजन के प्रति आपकी रूचि भी बढ़ती है।
 
5  उर्जा के लिए - शारीरिक कमजोरी में सूप का सेवन आपको उर्जा देता है और आप पहले से स्वस्थ महसूस करते हैं। धीरे-धीरे आपकी उर्जा का स्तर भी बढ़ने लगता है और आप स्वस्थ व सेहतमंद बनते हैं, सो अलग। हुआ ना सोने पर सुहागा। 
 
 
6  हाइड्रेशन - जब आप अस्वस्थ होते हैं या फीवर के दौरान शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इसलिए ऐसे समय में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सूप का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में पानी की मात्रा और पोषक तत्व दोनों प्रवेश करते हैं। 
 
7  म्यूकस पतला करे - कमजोरी होने पर म्यूकस मोटा हो जाता है, जिसके कारण बैक्टीरिया और वायरस का खतरा बढ़ जाता है। सूप का प्रतिदिन प्रयोग करने पर म्यूकस पतला हो जाता है जिससे संक्रमण नहीं होता। 
 
8  वजन कम - अगर आप कम कैलोरी लेना पसंद करते हैं, और जल्दी वजन कम करना चाहते हैं, तो सूप से बेहतर क्या हो सकता है। इसमें आपको फाइबर्स और पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं, और कैलोरी भी ज्यादा नहीं होती। सूप पीने से पेट भी जल्दी भर जाता है और भारीपन भी नहीं होता। 
 
 
9  सर्दी जुकाम - सर्दी व ठंड से बचने के लिए गर्मागर्म सूप बेहद कारगर उपाय है। इसके अलावा जुकाम होने या गला खराब होने की स्थिति में भी कालीमिर्च मिला हुआ सूप पीने से बहुत जल्दी आराम होता है।
 
10  स्वाद बढ़ाए -  अगर आपके मुंह का स्वाद बदल रहा है, और आपको हर चीज बेस्वाद लगने लगी है, तो सूप पिएं। इसे आपको अपना स्वाद वापस लाने में मदद मिलेगी, क्योंकि यह स्वाद बढ़ाने में मदद करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

June 21 Yoga Day: विश्व योग दिवस क्या है? जानें वर्ष 2026 की थीम

योगा डे 2026: ध्यान क्या है, सुदर्शन क्रिया, सक्रिय ध्यान या भावातीत ध्यान?

Essay on Father: फादर्स डे पर पिता को समर्पित सबसे बेहतरीन निबंध

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

Inspirational Yoga Poem: स्वास्थ्य लाभ पर बेहतरीन हिन्दी कविता: योग जीवन का अमृत

अगला लेख