नहीं आती है नींद? Sound therapy का करें इस्तेमाल, मिनटों में आएगी गहरी नींद

Webdunia
sound therapy for insomnia
आज के समय में अधिकतर लोग नींद की समस्या से परेशान हैं। कई लोगों को लाख कोशिशें करने के बाद भी नींद नहीं आती है। साथ ही आज के समय में स्ट्रेस और एंग्जायटी की समस्या भी काफी बढ़ गई है। बढ़ते स्ट्रेस के कारण नींद काफी प्रभावित होती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपको साउंड थेरेपी का इस्तेमाल करना चाहिए। साउंड थेरेपी की मदद से आपको कुछ मिनटों में नींद आ जाएगी। चलिए जानते हैं कि क्या है साउंड थेरेपी...
 
क्या है साउंड थेरेपी?
साउंड थेरेपी एक प्रकार का म्यूजिक सेशन है। इस थेरेपी में आपको बहुत पीसफुल साउंड सुनाया जाता है। यह साउंड किसी भी चीज़ का हो सकता है। साउंड थेरेपी सेशन में थेरापिस्ट किसी खास बर्तन या इंस्ट्रूमेंट की मदद से साउंड सुनाता है। इस साउंड को सुनने के बाद आपको आसानी से नींद आ जाती है और आपका मंद रिलैक्स हो जाता है। आप घर पर भी साउंड थेरेपी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बाज़ार में ज्यादा पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। 
 
कैसे करें घर बैठे साउंड थेरेपी
साउंड थेरेपी करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना ज़रूरी है। चलिए जानते हैं इन ज़रूरी स्टेप्स के बारे में...
1. सबसे पहले हाथ मुंह धोकर आराम से अपने बिस्तर पर लेट जाएं।
 
2. आपको योग के शबासन की तरह लेटना है।
 
3. इसके बाद अपने दोनों हाथों से अपने कानों को बंद कर लें। 
 
4. इसके बाद हूंग...हूंगगग...करके एक साउंड क्रिएट करें। 
 
5. कुछ ही देर में आपका दिमाग इस वाइब्रेशन से शांत हो जाएगा।
 
6. इसके बाद आप अच्छे से नींद ले सकते हैं।

 
क्या हैं साउंड थेरेपी के फायदे
 
1. स्ट्रेस और एंग्जायटी से राहत: साउंड थेरेपी की मदद से आपका दिमाग शांत होता है। साथ ही आपको स्ट्रेस और एंग्जायटी से भी राहत मिलती है। साउंड थेरेपी की मदद से आपके दिमाग में एक पॉज क्रिएट होता है जिसमे आप कुछ सोच नहीं सकते। इसलिए आप दिमाग ओवर थिंकिंग भी नहीं करता है। 
 
2. अच्छी नींद: साउंड थेरेपी अच्छी नींद के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अगर आपको नींद की समस्या है या स्ट्रेस के कारण आप सो नहीं पा रहे हैं तो आपको यह थेरेपी ज़रूर करनी चाहिए। 
 
3. शरीर होता है रिलैक्स: साउंड थेरेपी के बाद आपका दिमाग हैप्पी हर्मोन रिलीज़ करता है जिससे आपका शरीर रिलैक्स होता है। साथ ही आपके मसल को भी आराम मिलता है। 
ALSO READ: आपकी cravings बताती हैं आपके शरीर की nutrition deficiency

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपको भी पसंद है चाय के साथ नमकीन खाना? सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

ऑफिस के लिए 5 best corporate outfit ideas, जानिए किन आउटफिट्स से मिलेगा परफेक्ट प्रोफेशनल लुक

खाने के बाद चबाएं एक पान का पत्ता, सेहत को मिलेंगे ये 7 गजब के फायदे

अपने नाखूनों की देखभाल करने के लिए, अपनाएं ये बेहतरीन Nail Care Tips

सूप पीने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान, सेहत को मिलेंगे 2 गुना फायदे!

सभी देखें

नवीनतम

स्टील, एल्युमीनियम और मिट्टी, कौन सा बर्तन है सबसे अच्छा? जानिए फायदे और नुकसान

मंडे ब्लूज़ से हैं अगर आप भी परेशान, तो ये खाएं ये सुपरफूड्स

आपके खाने में कितनी होनी चाहिए Fiber की मात्रा, जानें फाइबर क्या है और क्यों है ये जरूरी

White Discharge से हैं परेशान तो इस बीज का करें सेवन, तुरंत मिलेगी राहत

इंटिमेट एरिया में जलन या इरिटेशन की है परेशानी, चावल के पानी से मिलेगी राहत

अगला लेख
More