Dharma Sangrah

रजाई में मुंह ढंक कर सोते हैं आप तो आज जान लीजिए नुकसान

रजाई में मुंह ढंक कर सोते हैं तो पहले इसे पढ़ लीजिए...

Webdunia
4
ईशु शर्मा 
सर्दियों में अक्सर हमें बिस्तर से उठने का मन नहीं होता क्योंकि सर्दियों में हमारा शरीर सुस्त हो जाता है। कई लोग तो सर्दी से बचने के लिए खुद को कंबल या रज़ाई में पूरी तरह से ढक लेते हैं पर रज़ाई में मुंह ढंककर सोना आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। मुंह ढंक कर सोने से आपके शरीर में ऑक्सीजन का सही से संचालन नहीं होता और ज़्यादा गरम तापमान के कारण आपके दिमाग पर भी इसका असर पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि क्यों रज़ाई में मुंह ढंक कर सोना है खतरनाक.....
 
1. ह्रदय के लिए है हानिकारक 
मुंह को ढंक कर सोने से हार्ट अटैक की संभावना काफी बढ़ जाती है क्योंकि आपके शरीर में ऑक्सीजन नियमित रूप से संचलित नहीं हो पाता। साथ ही इससे अस्थमा जैसी बीमारियां भी बढ़ सकती हैं अगर आप ह्रदय या अस्थमा रोगी है तो आपको ये आदत जल्द सुधारनी चाहिए। 
 
2. पाचन होता है ख़राब 
शरीर में ज़्यादा गर्मी और ऑक्सीजन के कारण आपका पाचन ख़राब हो सकता है। सुबह उठने के बाद आपको उलटी, चक्कर, पेट में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
 
3. दिमाग पर होता है असर 
ओवर हीटिंग के कारण आपके दिमाग पर भी इसका असर पड़ सकता है। इससे आपको सर दर्द, नींद न आना, मांसपेशियों में दर्द, जी मचलाना, चक्कर आने जैसे कई समस्याएं हो सकती हैं। 
 
4. वज़न बढ़ने का खतरा 
काम ऑक्सीजन और नींद के कारण आपका वज़न भी बढ़ सकता है। ऑक्सीजन का अनियमित संचालन आपके शरीर में फैट बढ़ने के साथ मांसपेशियों में सूजन भी ला सकता है इसलिए इस आदत से बचें।
 
अगर आप भी रज़ाई ढंककर सोते हैं तो इस आदत को जल्द ही सुधार लीजिए क्योंकि ये आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंधेरे में जलती एक अटूट लौ: माता गांधारी देवी का जीवन दर्शन

सुर्ख़ फूल पलाश के...

गांधी महज सिद्धांत नहीं, सरल व्यवहार है

Vastu Remedies: वास्तु दोष निवारण के सबसे असरदार 5 उपाय

क्या डायबिटीज रोगी कीवी खा सकते हैं?, जानें 4 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भारत के स्कूलों में अब छात्राओं को देना होगी ये सुविधाएं, जाने गाइडलाइंस

Guru Ravidas Jayanti: गुरु रविदास जी के बारे में 10 अनसुनी बातें

गुरु हर राय जयंती, जानें महान सिख धर्मगुरु के बारे में 5 खास बातें

अगला लेख