Hanuman Chalisa

ठंड से बचने के लिए करते हैं चाय का ज्यादा सेवन तो नुकसान भी जान लीजिए

Webdunia
चाय पीना अधिकतर लोगों को पसंद आता है। चाय प्रेमियों का मानना है कि चाय की एक चुस्की एनर्जी से भरपूर होती है। सुबह-सुबह की चाय हो या ऑफिस में काम करने के दौरान चाय की बात हो, इसे मना कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। वही सर्दी के मौसम में ये तड़प और बढ़ जाती है। ठंड से राहत पाने के लिए हम ज्यादा चाय का सेवन करने लगते हैं। जो लोग चाय के शौकीन हैं, उनका मानना है कि चाय दिनभर की थकान मिटाने में काफी मददगार साबित होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय का अधिक सेवन करने से आपके स्वास्‍थ्य को नुकसान भी हो सकता है। आखिर क्या होते हैं? नुकसान आइए जानते हैं।
 
चाय पीने से होने वाले नुकसान
 
-सुबह-सुबह चाय की तलब अधिकतर लोगों में देखी गई है। सुबह के समय सबसे पहले अगर किसी चीज का ख्याल आता है तो वो है चाय। लेकिन खाली पेट ली गई चाय आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है। खाली पेट चाय लेने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अगर आप सुबह की चाय पीना चाहते हैं तो कुछ हल्का-फुल्का खाने के बाद ही चाय को लें।
 
-ठंड के मौसम में आप चाय ज्यादा पीने लगते है। ऐसे में अगर आप ज्यादा चाय पीते हैं तो चाय आपके पाचन तंत्र को कमजोर कर सकती है, साथ ही चाय का ज्यादा सेवन करने से आपकी भूख भी खत्म होने लगती है।
 
- चाय में कैफीन मौजूद होता है, जो आपके ब्लडप्रेशर को बढ़ा सकता है इसलिए जितना हो सके, कम ही अपनी दिनचर्या में चाय को शामिल करें।
 
-ज्यादा चाय पीने से जहां दिल की बीमारी हो सकती है, वहीं चाय में मौजूद शुगर आपके वजन को भी बढ़ा सकती है जिससे मोटापे की समस्या भी आपको घेर सकती है।
 
-हमने आमतौर पर देखा है कि लोग एक बार में ज्यादा चाय बनाकर रख लेते हैं और उसे बार-बार गर्म करके पीते हैं, जो कि आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए इस बात पर विशेष तौर पर ध्यान दें कि जितनी जरूरत हो, उतनी ही चाय बनाएं और ताजी चाय का ही सेवन करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख