मूंग की दाल खाने के फायदे तो जानते हैं 5 नुकसान भी जान लीजिए

Webdunia
Moong Dal 
 
अधिकतर लोग मूंग की दाल (Moong Dal) के फायदों के बारे में तो जानते ही होंगे। जैसा कि मूंग दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन B कॉम्प्लेक्स, आयरन, पोटेशि‍यम, कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है, जो हमारे शरीर के इन पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं, इसके अलावा भी हमें अन्य पोषक तत्व मूंग दाल से प्राप्त होते हैं।

वैसे भी मूंग दाल एक उत्तम आहार के रूप में जानी जाती हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करके पेट में ठंडक देकर पेट में गर्मी बढ़ने से रोकती है। यहां आप जान लीजिए जरूर‍त से अधिक मात्रा में मूंग की दाल के सेवन से हमारे शरीर को होने वाले 5 नुकसान के बारे में- 
 
1. आपको बता दें कि यदि आप अधिक मात्रा में या हर दिन मूंग की दाल खाते हैं तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि इसको ज्यादा खाने से आपको बेचैनी, चक्कर जैसी गंभीर समस्याओं से रूबरू होना पड़ सकता है। 
 
2. मूंग की दाल में फाइबर ज्यादा मात्रा में मिलता है, अत: ज्यादा मात्रा में खाने से आपको पाचन में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए मूंग दाल सीमित मात्रा में ही लेना उचित रहता है। 
 
3. कभी भी कच्ची मूंग की दाल को खाने से बचें, क्योंकि इससे आपको सीने में जलन होना, पेट में अधिक गैस बनना, डायरिया और पेट फूलने जैसी समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। 
 
4. लो ब्लड शुगर के रोगियों को भी ज्यादा मूंग दाल खाने से बचाना चाहिए, क्योंकि यह आपकी सेहत को हानि पहुंचा सक‍ती है। 
 
5. यदि आप सांस से जुड़ी समस्या से ग्रसित हैं तो ज्यादा मूंग दाल का सेवन न करें, क्योंकि इससे दम फूलने की शिकायत होने की संभावन बढ़ जाती है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: फटी एड़ियां कैसे होंगी ठीक, घरेलू उपाय हैं बेहतरीन

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

प्रयागराज की बेटी ने लहराया बैंकॉक के आसमान में महाकुंभ का झंडा!

भारत की पवित्र नदियों पर रखिए अपनी बेटी का नाम, मीनिंग भी हैं बहुत खूबसूरत

सर्दियों में सुबह सुबह अचानक जी घबराने लग जाए तो ये करें

क्या आपके मुन्ने की भी है रजाई से लड़ाई, जानिए ठंड में क्यों नहीं ओढ़ते हैं बच्चे

क्या सुबह के मुकाबले रात में ज्यादा बढ़ता है ब्लड प्रेशर? जानिए सच्चाई

सभी देखें

नवीनतम

इस रजाई के आगे बड़े ब्रांड के हीटर भी हैं फेल, जानिए कौन सी है ये जादुई रजाई

हर शहर में मिलती है मुरैना की गजक, जानिए क्यों है इतनी मशहूर?

नींबू पानी में इस पीली चीज को मिलाकर पीने से हो सकते हैं सेहत को ये बेहतरीन फायदे

क्या सिर्फ ठंड के कारण ज्यादा कांपते हैं हाथ पैर? पूरी सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान

हिमालय बचाने निकला हरियाणवी युवक, कचरा बीनकर बना पहाड़ों का रखवाला

अगला लेख
More