Coronavirus : बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी कर रहे हैं तो ये 11 बातें काम की हैं

Webdunia
कोरोना के कहर से हम सभी वाकिफ हैं और इससे बचने के लिए लगातार प्रयास भी किए जा रहे हैं कोरोनावायरस से छुटकारा पाने के लिए साफ-सफाई और सावधानी के साथ रहने की हिदायतें दी जा रही हैं। खुद और अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा हमें स्वयं करनी है। इसके लिए समझदारी के साथ कदम बढ़ाने की जरूरत है। आप घर के बच्चों को भी कोरोनावायरस के बारे में पूरी जानकारी दें। इसके साथ ही उन्हें यह भी समझाएं कि जब वे घर से बाहर जाएं तो उन्हें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 
बच्चों को स्कूल भेजने पर इन बातों का रखें ख्याल-
 
बच्चों को जब स्कूल भेजे तो उन्हें हाथों को सैनिटाइज करने के बारे में जानकारी दें।
 
अधिकतर बच्चों की आदत होती है कि वे लिखते या पढ़ते समय चीजें मुंह में डालते हैं, जैसे पेन या पेंसिल। उन्हें इसके लिए सख्ती से मना करें।
 
सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखने के लिए कहें।
 
दोस्तों से मिलते वक्त उनसे हाथ न मिलाएं, गले न लगें।
 
बार-बार चेहरे पर हाथ लगाने के लिए मना करें और इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके न होने पर भी वे इन सभी बातों का ख्याल रखें, जैसे स्कूल में...
 
बेंच या कुर्सियों को हाथ लगाने के बाद हाथों को सैनिटाइज करें।
 
छींकते या खांसते समय मुंह पर टिशू रखें और इसका इस्तेमाल करने के बाद इसे डस्टबिन में डालें।
 
जुकाम या खांसी से पीड़ित साथी से करीब 2 मीटर की दूरी रखें।
 
वॉशरूम का इस्तेमाल करने पर गेट को खोलने का तरीका सिखाएं। सीधे हाथों से न खोलते हुए कोहनी का सहारा लें।
 
स्कूल से घर में आने पर अपने जूते-मोजों को बाहर ही उतारें और बिना किसी चीज को छुएं सीधे नहाने जाएं। उसके बाद ही परिवार के संपर्क में आएं।
 
स्कूल से आने के बाद पेन और पेंसिल को रोज साफ करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

लाल या हरा, पेट की सेहत के लिए कौन सा सेब है ज्यादा फायदेमंद? जानिए साइंटिफिक सच्चाई

मदर्स डे पर निबंध/भाषण: कुछ इस तरह रखें मां और उसकी ममता पर अपने विचार

विश्व हास्य दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

गर्मियों में AC नहीं, नेचुरल कूलिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये 5 असरदार योगासन

अगला लेख
More