Biodata Maker

भुना जीरा खाने से क्या होगा?

Webdunia
Cumin seeds benefits
 
health benefits of cumin : जीरा कई औषधीय गुणों से भरपूर है। यह एक पाचक और सुगंधित मसाला है। यदि भोजन में अरुचि, पेट फूलना, अपच आदि समस्या से ग्रसित हो तो उनको दूर करने में जीरा एक बेहतरीन और विश्वसनीय औषधि के तौर पर उपयोग में लाया जाता है। 
 
भुने जीरे का सेवन करने के कई फायदे हैं। इसे आप काले नमक, गुनगुने पानी, शहद, नीबू, सलाद, दही में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं- 
 
- यदि किसी को जुकाम के कारण बार-बार छीकें आ रही हो तो भुने हुए जीरे को लगातार सूंघने से वह बंद हो जाती है।
 
- भुना हुआ जीरा आयरन का स्रोत माना जाता है। अत: प्रेगनेंसी के दिनों में एनिमिया की समस्या हो तो भुने जीरे का सेवन करने से शरीर में रेड ब्‍लड सेल्‍स की मात्रा बढ़ती है। 
 
- पाचन तंत्र कमजोर हो तो भुने जीरा खाने से पाचन मजबूत होता है, क्योंकि उसमें एंटीऑक्‍सीडेंट पाया जाता हैं। 
 
- बवासीर होने पर इसका मिश्री के साथ सेवन करने से शांति मिलती है।
 
- 4 से 6 ग्राम दही में भुने जीरे का पाउडर मिलाकर खाने से अतिसार रोग दूर होता है।  
 
- जीरा कृमिनाशक है और ज्वर निवारक भी, अत: इस समस्या से ग्रसित होने पर भुना जीरा खाने से राहत मिलेगी।
 
- यदि आपको बाल झड़ने की समस्‍या हो तो भुना जीरा खाने से वह दूर होती है। 
 
- खून की कमी या एनिमिया दूर करने के लिए भुने हुए जीरे का सेवन लाभदायी होता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

सभी देखें

नवीनतम

Valentines Week 2026: वेलेंटाइन वीक: 7 फरवरी से शुरू होगा प्रेमियों का 7 दिनों का उत्सव

Clock Direction: घड़ी लगाने की सही दिशा बदल देगी आपका 'बुरा समय', आज ही चेक करें अपना घर

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

प्रेरक कविता: तुम कमजोर नहीं हो

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

अगला लेख