Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
शुद्ध शाकाहारी घरों में अक्सर त्योहारों पर पनीर के व्यंजन काफी बनाए जाते हैं। तो इस फेस्टिव सीजन में अगर आप भी घर पर पनीर बनाने का विचार कर रहे हैं तो पहले ये भी जान लीजिए कि इसे खाने का सबसे सही समय कौन सा है।
पनीर प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है और यह अन्य पोषक तत्वों के साथ आपको सेहत व सौंदर्य के फायदे भी देता है। इन सभी फायदों के लिए पनीर खाना जरूरी तो है ही, लेकिन यह जानना भी बेहद जरूरी है कि पनीर खाने का सही समय क्या है। जानिए पनीर कब खाएं और कब नहीं...
1 दिन के समय आप पनीर का सेवन कभी भी कर सकते हैं, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। अधिक मात्रा में इसक सेवन आपको पाचन संबंधी समस्या या गैस पैदा कर सकता है।
2 रात को सोते वक्त इसे न खाएं बल्कि सोने के एक से दो घंटे पूर्व इसका सेवन किया जा सकता है।
3 एक्सरसाइज करने के पहले या बाद में इसका सेवन बिल्कुल न करें। खास तौर से एक्सरसाइज के बाद इसका सेवन पाचन को प्रभावित करेगा।
4 वजन को नियंत्रित और खुद को फिट रखने के लिए इसका संतुलित मात्रा में सेवन काफी फायदेमंद साबित होगा।