Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रात को आधा गिलास पानी पीकर सोने से क्या होगा?

हमें फॉलो करें रात को आधा गिलास पानी पीकर सोने से क्या होगा?
, शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (12:37 IST)
How much water should we drink at night : रात को सोने से पहले पानी पीने को लेकर अलग अलग सलाह दी जाती है। कुछ डॉक्टर इसे अच्छा मानते हैं और कुछ नहीं। कुछ मानते हैं कि रात को सोने से पहले कम पानी पीना चाहिए। वहीं कुछ मानते हैं कि रात को सोने से पहले पानी जरूर पीना चाहिए। हालांकि इस संबंध में पक्का नहीं कहा जा सकता है कि रात को सोने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं।
 
Raat ko sone se pehle pani peene ke fayde : कई लोग है जो सोने से पहले पानी पीकर नहीं सोते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उन्हें रातभर वाशरूम जाना पड़ेगा जिससे उनकी नींद में खलल उत्पन्न होगा। कई लोग ऐसे हैं जो रात में ढेर सारा पानी पीकर सो जाते हैं जिसके चलते भी परेशानी खड़ी हो जाती है, परंतु कुछ जानकारों का मानना है कि सिर्फ आधा गिलास पानी पीकर ही सोएं। क्यों?
 
सोने से पहले पानी पीने के नुकसान:-
  • कुछ डॉक्टरों का मानना है कि सोने से तुरंत पहले पानी पीकर सोने से मूत्राशय की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ये आपके मूत्राशय को अतिसक्रिय यानी ओवरएक्टिव कर सकता है और इंफेक्शन भी पैदा कर सकता है।  
  • सोने से तुरंत पहले पानी पीना दिल की बीमारियों का कारण भी बन सकता है, क्योंकि पानी पीने के बाद आपको रात में बार बार पेशाब करने जाना पड़ेगा और यदि एक बार जब आपकी नींद टूट जाती है तो आपको फिर वैसी नींद नहीं आती है। ऐसी स्थिति में बीपी बढ़ सकता, स्ट्रेस हो सकता है, शुगर भी बढ़ सकती है। यह सभी कारण दिल की बीमारी को जन्म देते हैं।
webdunia
आधा गिलास पानी पीने से क्या होगा:-
  1. रात में जल्दी भोजन करें और सोने से लगभग 2 घंटे पहले पानी पी लें और ताकि अगर आपको पेशाब लगे तो आप इसे आराम से करके सो सकें।
  2. इसके साथ कुछ जानकारों का मानना है कि सोने के पहले यदि आप आधा गिलास पानी पीकर सोते हैं तो इससे खून का संचार सुचारू रूप से चलता रहता है जो आपको हार्ट अटैक से बचाता है। यानी आप पानी सिर्फ इतना ही पिएं कि जिससे आपको पेशाब का प्रेशर नहीं आए।
 
नोट : यदि आप हार्ट, डायबिटीज, किडनी, मूत्राशय या ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो सोने से पहले पानी नहीं पिएं।
 
तांबे के लोटे का ही पानी पिएं : कहते हैं कि तांबे के गिलास में पानी पीने से शरीर के दूषित पदार्थ यूरिन और पसीने से बाहर निकलते हैं। ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। पेट संबंधी विकार भी दूर होते हैं। तांबा पानी को शुद्ध करने के साथ ही शीतल भी करता है तांबे के गिलास में पानी पीने से त्वचा संबंधी रोग भी नहीं होते हैं। तांबे का पानी लीवर को स्वस्थ रखता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बरसात में तुरंत छोड़ दें 5 ये आदतें वरना गल सकता है शरीर