Hanuman Chalisa

Pressure Cooker Side Effects: कई बीमारियों का कारण बन सकता है किचन में रखा प्रेशर कुकर

प्रेशर कुकर में खाना बनाने के 4 नुकसान जानें

WD Feature Desk
pressure cooker side effects
  • कुकर में खाना पकाने से कब्ज या पाचन की समस्या हो सकती है। 
  • कुकर में खाना बनाने से भोजन में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
  • कुकर में स्टार्च युक्त पदार्थ सही से नहीं पकते हैं जिससे वज़न बढ़ सकता है।
  • कुकर में चावल पकाने से उसमें कर्ब्स और स्टार्च की मात्रा अधिक हो जाती है।
Pressure Cooker Side Effects : अक्सर भारतीय घरों में लगभग हर दिन प्रेशर कुकर की सीटी सुनाई देती है। प्रेशर कुकर में दाल चावल के अलावा भी कई तरह की सब्जियां और व्यंजन बनाए जाते हैं। साथ ही अब तो आप प्रेशर कुकर में केक भी बना सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रेशर कुकर में खाना बनाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। 
 
प्रेशर कुकर आपके पाचन तंत्र और अन्य शरीर के अंगों को प्रभावित कर सकता है। हालांकि इसमें खाना बनाना काफी आसान होता है और कम समय में भी बन जाता है। इसलिए अक्सर लोग प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन प्रेशर कुकर में खाना बनाने का तरीका और खुले बर्तन में खाना बनाने का तरीका काफी अलग होता है। आइए जानते हैं कि प्रेशर कुकर में खाना बनाने से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं (pressure cooker food side effects)...
1. पाचन की समस्या : कुकर में खाना हाई प्रेशर के कारण जल्दी पक जाता है और खाना खुद से पकने की जगह भाप के कारण पक जाता है, जिसकी वजह से आपको कब्ज और अपच की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही आपका पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है। कब्ज में राहत देगा उषापान करना, जानिए कब करते हैं?
 
2. पोषक तत्वों की कमी : प्रेशर कुकर में खाना बहुत हाई टेम्परेचर पर गर्म होता है जिसकी वजह से भोजन में मौजूद ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इस कारण से भोजन करने के बाद भी आपको पुरे पोषक तत्वों का लाभ नहीं मिलता है जिससे शरीर में दर्द जैसी अन्य बीमारियां हो सकती हैं। 
 
3. वज़न बढ़ना : इसके साथ ही प्रेशर कुकर में स्टार्च युक्त पदार्थों को आसानी से डाइजेस्ट करना मुश्किल होता है। ऐसे में इस तरह के भोजन से वज़न बढ़ने की समस्या अधिक हो जाती है। साथ ही मल त्याग में भी समस्या होती है क्योंकि आपका पेट इस तरह का भोजन आसानी से नहीं पचा सकता है।
 
4. चावल पकाना नुकसानदायक : अक्सर हम कुकर में चावल पकाना पसंद करते हैं क्योंकि कुकर में चावल आसानी से पक जाते हैं। चावल कुकर में पकाने से उसका पानी कुकर में ही सूख जाता है, जिससे चावल में बहुत ज्यादा मात्रा में कार्ब और स्टार्च हो जाता है, जिससे आपका फैट बढ़ सकता है। 
ALSO READ: Ghee in Warm Water Benefits: पानी में घी मिलाकर पीने से मिलेंगे गजब के फायदे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

अगला लेख