Biodata Maker

Health Care : रात में पीते हैं दूध तो इन बातों का भी रखें ख्याल

Webdunia
4
सेहतमंद रहने और हड्डियों को मजबूत रखने के लिए अधिकतर आपको दूध पीने की सलाह मिली ही होगी। दूध हमारे शरीर को एनर्जी देता है। वहीं बढ़ती उम्र में होने वाली हड्डियों की परेशानियां भी कम होती है। इसलिए नियमित दूध का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं बहुत से लोग दूध को रात में पीकर सोना पसंद करते है, वहीं कुछ लोग सुबह के समय नाश्ते में दूध पीते है। लेकिन क्या रात में दूध पीना चाहिए? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए हैं।
 
माना जाता है कि रात में दूध पीना काफी अच्छा होता है रात में हल्का गर्म दूध पीकर सोने से नींद भी अच्छी आती है। इससे शरीर को आराम भी मिलता है। लेकिन रात में दूध पीने पर आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए...
 
1 कई लोगों की आदत होती है, भोजन के बाद दूध पीने की। लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी दूध का सेवन न करें। इससे पचने में समय लगता है और आपको भारीपन महसूस होता है।
 
2 जब भी आप भोजन बाद दूध पी रहे हैं, तो आधा भोजन ही करें, वरना पाचन संबंधी समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। खास तौर से रात में इसका ध्यान रखें।
 
3 खट्टी या नमकीन चीजों का सेवन दूध पीने के आधे या एक घंटे पहले ही कर लें या दूध पीने के बाद करें। अगर ऐसा नहीं किया तो ब्लोटिंग या डकार आने की समस्या हो सकती है।
 
4 प्याज और बैंगन के साथ कभी दूध का सेवन नहीं करें। इनमें मौजूद रसायन आपस में क्रिया कर त्वचा संबंधी रोग पैदा कर सकते हैं। इसलिए इनके सेवन में कुछ समय का अंतर रखें।
 
5 मछली या मांस के साथ क‍भी दूध न लें। इससे आपको त्वचा पर सफेद धब्बे या ल्यूकोडर्मा की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा इन दोनों में ही प्रोटीन होता है, जिससे पाचन में ज्यादा समय लगता है।
 
6 अगर आप ताकत और पोषण के लिए दूध पी रहे हैं, तो गाय का दूध लें। लेकिन अगर वजन बढ़ाना चाहते हैं तो भैंस का दूध प्रयोग करें। लेकिन भैंस का दूध कफ बढ़ाने का काम भी करता है, इसका ध्यान रखें।
 
7 कभी भी ठंडा दूध न पिएं, ना ही इसमें चीनी का इस्तेमाल करें। ठंडा दूध धीरे पचता है जिससे पेट में गैस बन सकती है। और चीनी पोषक तत्वों को खत्म कर देती है और पाचन में समस्या पैदा करती है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंधेरे में जलती एक अटूट लौ: माता गांधारी देवी का जीवन दर्शन

सुर्ख़ फूल पलाश के...

गांधी महज सिद्धांत नहीं, सरल व्यवहार है

Vastu Remedies: वास्तु दोष निवारण के सबसे असरदार 5 उपाय

क्या डायबिटीज रोगी कीवी खा सकते हैं?, जानें 4 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भारत के स्कूलों में अब छात्राओं को देना होगी ये सुविधाएं, जाने गाइडलाइंस

Guru Ravidas Jayanti: गुरु रविदास जी के बारे में 10 अनसुनी बातें

गुरु हर राय जयंती, जानें महान सिख धर्मगुरु के बारे में 5 खास बातें

अगला लेख